फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police caught supplier with heroin worth Rs 1.50 crore in delhi

जहर बांट रहे थे सास-दामाद: पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ सप्लायर को पकड़ा, महिला गिरफ्त से बाहर

Tue, 26 Apr 2022 10:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 26 Apr 2022 10:20 PM IST
सार

दिल्ली में पुलिस ने डेढ़ करोड़ की हेरोइन के साथ सप्लायर को पकड़ा है। बरेली से उसकी सास हेरोइन की खेप लाती थी। आरोपी अपनी सास से हेरोइन खरीदकर सप्लाई करता था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
Police caught supplier with heroin worth Rs 1.50 crore in delhi
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में बाहरी जिला की नारकोटिक्स सेल ने एक हेरोइन सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सप्लायर के कब्जे से पांच सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह मंगोलपुरी में रहने वाली अपनी सास से हेरोइन खरीदकर सप्लाई करता था। उसकी सास खुद हेरोइन की सप्लायर है और वह बरेली यूपी से खेप लेकर आती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार सप्लायर की पहचान मंगोलपुरी निवासी सौरव उर्फ गौरव के रूप में हुई है। वह मंगोलपुरी थाने का घोषित बदमाश है। बाहरी जिला पुलिस जिले में अवैध ड्रग्स और शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रखा है। आला अधिकारियों की ओर से ऑपरेशन सेल को साफ तौर पर निर्देश है कि वह इलाके में नशे का कारोबार पर अंकुश लगाए। निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व पुलिस टीम इस धंधे में शामिल लोगों पर निगरानी रख रही है।

विज्ञापन

इसी बीच पुलिस को सौरव के हेरोइन की सप्लाई में लिप्त होने की जानकारी मिली। 20 अप्रैल को पुलिस टीम ने मंगोलपुरी स्थित सौरव के घर पर दबिश दी। पुलिस को घर पर देखकर आरोपी भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से मिले एक पॉलीथिन से पांच सौ 500 ग्राम हेरोइन मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मंगोलपुरी में रहने वाली अपनी सास रेखा से अवैध हेरोइन की खरीदता है। उसकी सास भी हेरोइन सप्लायर है।

बरेली से आरोपी महिला खरीदती है हेरोइन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी सास बरेली यूपी निवासी मेहनाज से हेरोइन खरीदती है। पुलिस उसके निशादेही पर अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन दोनों अपने घर से गायब मिले।  पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed