फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police caught four highway robbers

Delhi: जीपीएस की मदद से पुलिस ने चार हाईवे लुटेरों को पकड़ा, चाकू की नोक पर कैब चालक से की थी लूटपाट

Tue, 16 May 2023 01:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 May 2023 01:56 AM IST
सार

गिरफ्तार बदमाशों में से बालिगों की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी शामू चौहान (18) और अरुण कुमार (23) के रूप में हुई है। 11 मई की सुबह आरोपियों ने कैब चालक यूपी के इंदिरापुरम निवासी उमेश कुमार (45) से वारदात की थी।

विज्ञापन
police caught four highway robbers
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य जिला पुलिस ने लूटी गई कार में लगे जीपीएस सिस्टम की मदद से चार हाईवे लुटेरों को पकड़ा है। इनमें से दो नाबालिग हैं। पकड़े गए बदमाशों ने विगत 11 मई को विकास मार्ग पर एक कैब चालक से चाकू की नोक पर लूटपाट की थी। उसे रास्ते में गाड़ी से फेंका और फिर उसकी कार लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया फोन और कार बरामद कर ली है।

विज्ञापन


गिरफ्तार बदमाशों में से बालिगों की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी शामू चौहान (18) और अरुण कुमार (23) के रूप में हुई है। 11 मई की सुबह आरोपियों ने कैब चालक यूपी के इंदिरापुरम निवासी उमेश कुमार (45) से वारदात की थी। अस्पताल में भर्ती पीड़ित उमेश ने पुलिस को बताया कि दो युवकों ने न्यू अशोक नगर से आईटीओ के लिए उसकी कैब बुक की थी। विकास मार्ग पर आईटीओ के करीब पहुंचने पर आरोपियों ने कार रुकवा ली और एक युवक ने बेल्ट से उसका गला दबा दिया, जबकि दूसरे ने चेहरे पर चाकू से हमला कर लूटपाट की। 

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पीड़ित की कार में जीपीएस लगा हुआ है। इसकी जांच के बाद पुलिस न्यू अशोक नगर मेट्रो पिलर नंबर 210 के पास पहुंची और घेराबंदी की। कुछ देर बाद वहां पहुंचे चारों आरोपियों को दबोच लिया। बदमाशों ने बताया कि वह लूटी गई कार का इस्तेमाल यमुनापार में एक कारोबारी को लूटने के लिए करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed