{"_id":"63f1bf71fcf76f6d4308b425","slug":"police-busted-a-pan-ncr-drugs-racket-in-kamla-nagar-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: सोशल मीडिया के जरिए चला रहे थे नशे का कारोबार, छात्रों को बनाते निशाना; आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़: सोशल मीडिया के जरिए चला रहे थे नशे का कारोबार, छात्रों को बनाते निशाना; आरोपी पकड़ा
Sun, 19 Feb 2023 11:49 AM IST
विजय पुंडीर
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:49 AM IST
सार
पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 18 फरवरी को कमला नगर में एक पैन एनसीआर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। अभियुक्त राजीव गुप्ता पूरे एनसीआर नेटवर्क चला रहा था।
विज्ञापन
Arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में सोशल मीडिया के जरिए धड़ल्ले से नशे का कारोबार करने वाले ड्रग्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन किलो गांजा समेत कई नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। राजीव गुप्ता नाम के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 18 फरवरी को कमला नगर में एक पैन एनसीआर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। अभियुक्त राजीव गुप्ता पूरे एनसीआर नेटवर्क चला रहा था, जो व्हाट्सएप, रैपिडो और पेटीएम जैसे सोशल मीडिया ऐप का उपयोग कर डीयू के छात्रों और एनसीआर के कैफे को निशाना बना रहा था।
विज्ञापन
डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि एक औचक छापेमारी की गई और उसके कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किए गए- गांजा- लगभग तीन किलो, चरस- 0.5 किलो, मेथामफेटामाइन, दो वेइंग मशीन, दो स्मार्टफोन जिसमें कई सोशल मीडिया अकाउंट हैं।
विज्ञापन
Delhi | Police busted a pan NCR drugs racket on February 18 in Kamla Nagar based on a tip-off. Accused namely, Rajiv Gupta was running a pan NCR network targeting DU students & Cafes of NCR using social media apps such as Whatsapp, Rapido & Paytm: Sagar Singh Kalsi, DCP North
— ANI (@ANI) February 19, 2023