फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrests rioter with the help of mobile video.

मोबाइल वीडियो से पुलिस ने पकड़ा दंगाई

Thu, 30 Oct 2014 06:37 PM IST
Updated Thu, 30 Oct 2014 06:37 PM IST
विज्ञापन
Police arrests rioter with the help of mobile video.

पुलिस ने बुधवार को त्रिलोकपुरी हिंसा में संलिप्त एक और दंगाई को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान एक सेलफोन पर बनाए गए वीडियो से हुई है। पुलिस का दावा है कि उस मुस्लिम युवक को वीडियो में पथराव और दंगा भड़काते हुए दिखाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अब तक 51 लोगों को हिंसा फैलाने के लिए गिरफ्तार कर चुकी है। इस हिंसा में लगभग 13 लोग जख्मी हो गए थे, जिनमें से 8 को बंदूक की गोलियों के घाव हैं।

कई आरोपित दंगाईयों की पहचान पुलिस ने उन वीडियो से की जो दंगे के समय मोबाइल से बनाए गए थे। पुलिस का कहना है कि वो अन्य वीडियो क्लिप्स की जांच कर रही है और उसके पास आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में कई और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने तैयार की है आरोपियों की सूची

Police arrests rioter with the help of mobile video.

पुलिस ने क्षेत्र के आपराधिक छवि वाले लोगों की एक सूची भी तैयार की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनका इस हिंसा में कोई हाथ है या नहीं।

इस तरह पुलिस उन लोगों की भी पहचान करना चाहती है, जिन्होंने त्रिलोकपुरी हिंसा में अवैध हथियारों का उपयोग किया। पुलिस ने मंगलवार को भी हिंसा भड़काने के आरोपी 6 लोगों को हिरासत में लिया था।

त्रिलोकपुरी में हुई सामुदायिक हिंसा के बाद यहां लगातार भारी संख्या में पुलिसबल तैनात है। दंगे भड़कने के बाद पहली बार बुधवार को लगभग 6 घंटे से ऊपर के समय के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई थी।

इस दौरान इलाके की दुकानें खुली रहीं और लोग अपने घरों से बाहर निकले। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी 6 घटों के लिए कर्फ्यू खोला जाएगा।

ईंट के टुकड़ों की 70 बोरियां और इतने ही हथियार बरामद

Police arrests rioter with the help of mobile video.

पुलिस ने त्रिलोकपुरी के 6 ब्लॉकों में अपना खोजी अभियान बुधवार को भी जारी रखा। इसमें पुलिस ने घर-घर जाकर भारी संख्या में ईंट और बोतलें अपने कब्जे में ले लीं।

इस दौरान उसे कोई भी हथियार नहीं मिला। ईस्ट दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस घर-घर जाकर तलाशी लेने वाला अपना काम अगले तीन-चार दिनों तक जारी रखेगी जब तक सभी ब्लॉकों की तलाशी नहीं ले ली जाती।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्फ्यू में ढील देकर हालात का जायजा ले रही है। इलाके में अगले आदेश आने तक सुरक्षाबल तैनात रहेंगे।

मंगलवार को पुलिस ने खोजी अभियान में 2000 पुलिस वालों की मदद से 500 ईंटें, ईंट के टुकड़ों और पत्थरों की 70 बोरियां, शीशे के बोतल की 3 बोरियां और कम से कम 70 हथियार, जिसमें चाकू छुरे आदि शामिल थे जब्त किया। इसके साथ ही पुलिस ड्रोन की मदद से भी इलाके पर नजर रखे हुए है।

साभारः इंडियन एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed