{"_id":"65bfb3c1dffcfb183c0a89e4","slug":"police-arrested-woman-who-stole-from-her-mother-house-in-delhi-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरी बेटी: बुर्का पहनकर घर में डाला डाका, लाखों के गहने किए चोरी; बोली- छोटी बहन को ज्यादा चाहती है मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरी बेटी: बुर्का पहनकर घर में डाला डाका, लाखों के गहने किए चोरी; बोली- छोटी बहन को ज्यादा चाहती है मां
Sun, 04 Feb 2024 09:28 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:28 PM IST
सार
दिल्ली में पुलिस ने मां के घर में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली।
विज्ञापन
साकेंतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्वारका जिला पुलिस ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी मां के घर में चोरी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान श्वेता (31) के रूप में हुई है। पुलिस से बचने के लिए महिला ने बुर्का पहनकर वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे की छानबीन कर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली। पुलिस ने महिला के कब्जे से करीब 13 लाख के गहने और साढ़े नौ हजार रुपये और बुर्का बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 जनवरी को सेवक पार्क निवासी कमलेश ने विंदापुर थाने में अपने घर में चोरी होने की शिकायत की। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि बिना किसी तोड़फोड़ के घर में रखे अलमारी से गहने और नकदी की चोरी की गई है। मामले की जांच सेंधमारी निरोधक सेल को दी गई। निरीक्षक विवेक मंडोला के नेतृत्व में पुलिस ने शिकायतकर्ता के घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला।
विज्ञापन
फुटेज में बुर्का पहने एक महिला को घर का दरवाजा खोलकर घुसते हुए देखा गया। पुलिस ने महिला के आने जाने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, जिसमें पता चला कि आरोपी शिकायतकर्ता महिला की बड़ी बेटी श्वेता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी श्वेता ने बताया कि उसकी मां छोटी बहन से ज्यादा प्यार करती है। वह उसके लिए पैसे खर्च करती थी। उसकी शादी के लिए मां ने गहने बना रखे हैं। अपने खर्च के लिए करीब डेढ़ लाख का कर्जा ले लिया था। उसने अपनी मां से भी कर्ज लिया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपने ही मां के घर में चोरी करने की साजिश रची। पुलिस से बचने के लिए उसने दुकान से एक बुर्का खरीदा।
घर बदलने का झांसा देकर उसने अपनी मां को अपने घर बुलाया। फिर, मां के घर की चाबी चुरा ली। बहाने से बाहर जाने की बात कहकर वह निकल गई। वह उत्तम नगर वेस्ट स्थित शौचालय में अपने कपड़े बदलकर बुर्क़ा पहन लिया। फिर वारदात के बाद वापस शौचालय में आकर कपड़े बदलकर घर चली गई। उसने बताया कि गहने को एक ज्वैलर को बेच दिया है। पुलिस ने ज्वैलर के कब्जे से गहने बरामद कर लिए हैं।