{"_id":"68307e60030310d8df0fc97c","slug":"police-arrested-two-minors-who-murdered-17-year-old-boy-in-burari-2025-05-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बुराड़ी हत्याकांड में खुलासा: इस वजह से की 17 साल के किशोर की हत्या, दो नाबालिग दबोचे; अब पूरा सच आएगा सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराड़ी हत्याकांड में खुलासा: इस वजह से की 17 साल के किशोर की हत्या, दो नाबालिग दबोचे; अब पूरा सच आएगा सामने
Fri, 23 May 2025 07:26 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 23 May 2025 07:26 PM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बुराड़ी इलाके में एक 17 साल के नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस मामले में दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस पीसीआर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुराड़ी इलाके में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर 17 साल के किशोर की हत्या करने वाले दो नाबालिगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनके ग्रुप में शामिल होने से इंकार करने पर उसकी हत्या की गई। पुलिस आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि दोनों आरोपी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके आपराधिक रिकार्ड की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को कमल विहार इलाके में एक लड़के को चाकू मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गली में खून बिखरा हुआ था। जांच में पता चला कि घायल लड़के को उसके परिवार वाले पास के अस्पताल में लेकर गए हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि घायल लड़के की हालत नाजुक देखते हुए उसे बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में लड़के को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान मुकुंदपुर जनता कालोनी निवासी अमन के रूप में हुई। अमन अपनी मां संजू देवी, पिता रविंद्र शर्मा, बुजुर्ग दादी और दो छोटे भाई के साथ रहता था। वह अलीपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में काम करता था। पूछताछ में उसकी मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमन बाइक से अलीपुर जाने के लिए निकला था। उसके साथ उसका दोस्त गोलू भी था। घटना के बाद गोलू भागते हुए उसके पास आया और बताया कि दो लड़कों ने अमन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया है। वह तुरंत भागकर वेस्ट कमल विहार पहुंची। जहां अमन खून से लथपथ गली में पड़ा था। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला। जिसमें एक युवक को अमन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए देखा गया। पुलिस ने मुखबिरों के जरिए दोनों की पहचान कर ली। आरोपी इसी इलाके के रहने वाले थे। पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन दोनों अपने घरों से भागे हुए थे।
शुक्रवार तड़के दोनों आरोपियों के इलाके में होने की जानकारी पुलिस को मिली। जहां से पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। जांच में पता चला कि दोनों नाबालिग हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इलाके में लड़को के दो ग्रुप हैं। वह अमन को अपने ग्रुप में शामिल करना चाह रहे थे। लेकिन अमन ने उसके ग्रुप में शामिल होने से इंकार कर दिया। जिसका बदला लेने के लिए उनलोगों ने अमन पर चाकू से हमला कर दिया।