{"_id":"64ec68a480c779d2270ed5ab","slug":"police-arrested-two-ganja-smugglers-in-delhi-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: गाड़ी की सीट में बॉक्स बनाकर करते थे गांजे तस्करी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: गाड़ी की सीट में बॉक्स बनाकर करते थे गांजे तस्करी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 28 Aug 2023 02:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:58 PM IST
सार
ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली के जाफराबाद में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाड़ी की पिछली सीट में बॉक्स बनाकर गांजा तस्करी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने लोनी कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दिल्ली के जाफराबाद में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, आरोपी आबिद और नौशाद ओडिशा से चलकर दो राज्यों को पार करते हुए लोनी पहुंचे थे। लोनी से वह गांजे को दिल्ली जाफराबाद में ले जाने के लिए निकले थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गाड़ी में बने बॉक्स से पुलिस ने 30 किलो से अधिक मात्रा में गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये से अधिक है। दोनों आरोपी करीब छह माह से गंजे की सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन