फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two criminals who committed robbery in Delhi NCR

दो गिरफ्तारी से 10 मामले सुलझे: दिल्ली में हथियारों के बल पर करते थे लूट, इन बड़ी वारदातों में थे शामिल

Wed, 08 Nov 2023 06:30 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 08 Nov 2023 06:30 PM IST
सार

दिल्ली के शाहदरा जिला की एमएस पार्क थाना पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा है। एमएसएस पार्क में तोबाइल शोरूम, करावल नगर में ज्वेलरी शोरूम और विजय विहार में 40 लाख की ज्वेलरी लूट समेत दस मामले सुलझे हैं। 

विज्ञापन
Police arrested two criminals who committed robbery in Delhi NCR
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को शाहदरा जिला पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद फहीम (24) और खालिद उर्फ इजहार (30) के रूप में हुई है। आरोपी ताबड़तोड़ वारदातों में अंजाम दे रहे थे। इन लोगों ने विजय विहार में 40 लाख का सोना लूटने के अलावा करावल नगर और एमएस पार्क में भी लूट की। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से फिलहाल दिल्लीएनसीआर में लूट की 10 गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन

दिल्ली में पिस्टल दिखाकर लूटपाट
फहीम और खालिद पहले से 54 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। आरोपियों के पास से एक पिस्टल, सात कारतूस, अतिरिक्त मैगजीन, दो बाइक व वारदात के समय पहने हुए कपड़े भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीना ने बताया कि 15 अक्तूबर को बाइक सवार बदमाशों ने मानसरोवर पार्क इलाके में पिस्टल दिखाकर लूटपाट की थी। इन लोगों ने 20 महंगे मोबाइल और कैश लूट लिया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंची दिल्ली पुलिस
बाद में आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी की पड़ताल की गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों की पहचान कर ली। वारदात में इस्तेमाल बाइक की पड़ताल की गई तो पता चला कि उसे चंद ही दिनों पूर्व दक्षिण दिल्ली के अंबेडकर नगर इलाके से लूटा गया था। इस बीच फहीम की लोकेशन देहरादून उत्तराखंड की मिली। टीम वहां पहुंची तो आरोपी मेरठ आ गया। इसके बाद फहीम व उसके साथी जीटी रोड फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया गया।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने दिल्ली एनसीआर में लगातार लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इन लोगों ने 15 अक्तूबर को एमएस पार्क में मोबाइल शोरूम, 23 सितंबर को विजय विहार, रोहिणी में 40 लाख का सोना, तीन अक्तूबर को अंबेडकर नगर में बाइक, करावल नगर में ज्वेलरी शोरूम में लूट के अलावा 10 वारदातों को अंजाम दिया। 

54 मामले थे दर्ज
आरोपी फहीम और खालिद के खिलाफ पहले से लूटपाट के 54 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया। इनके खिलाफ ज्यादातर मामले दिल्ली, गाजियाबाद में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed