फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two businessmen selling firecrackers and recovered 1104 kg of firecrackers in Delhi

आतिशबाजी पर नकेल: दिवाली से पहले एक्शन में दिल्ली पुलिस, बरामद किया एक टन पटाखों का जखीरा; दो गिरफ्तार

Sat, 21 Oct 2023 05:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 21 Oct 2023 05:22 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने पटाखों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच टीम ने 1104 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested two businessmen selling firecrackers and recovered 1104 kg of firecrackers in Delhi
पटाखे

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पटाखों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी त्योहारों में पटाखों की चोरी-छिपे बिक्री की जाती है। त्योहारी सीजन को देखते हुए क्राइम ब्रांच को ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का काम सौंपा गया है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की टीमों ने शनिवार को 1104 किलोग्राम पटाखों की बरामदगी के साथ अवैध पटाखों के दो विक्रेताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम सौरभ (25) निवासी रोशनआरा रोड, दिल्ली और रामप्रकाश (35) निवासी नंद लाल कॉलोनी, गोपालपुर, दिल्ली है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच टीम के कर्मचारियों को विशेष रूप से दिल्ली और एनसीआर के क्षेत्र में ऐसी अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखने का काम सौंपा गया था। इसके बाद कर्मचारियों ने स्थानीय मुखबिरों को संवेदनशील बनाकर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जानकारी इकठ्ठा करके कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में जगतपुर गांव स्थित एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध पटाखे रखे गये हैं। यदि छापेमारी की जाए तो गोदाम से अवैध पटाखे बरामद हो सकते हैं।
विज्ञापन


मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच टीम ने  जगतपुर गांव स्थित गोदाम पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने एक रामप्रकाश (35) निवासी नंद लाल कॉलोनी गोलापुर, दिल्ली को गिरफ्तार किया। गोदाम की जांच करने पर टीम ने 53 कार्टून पटाखे (वजन लगभग 1000 किलोग्राम) बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ करने पर आरोपी रामप्रकाश ने  बताया कि वह पटाखों की बिक्री करता है। अवैध पटाखे परवेज निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश, जय रावल निवासी नोएडा, उत्तर प्रदेश और  मनोज जैन निवासी त्रिनगर, दिल्ली से खरीदे खरीदता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ क्राइम ब्रांच की एक टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक अर्टिगा कार अवैध पटाखों के साथ दिल्ली के क्राउन प्लाजा के पास आएगी। यदि छापेमारी की जाए तो भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ आरोपियों को पकड़ा जा सकता है। क्राइम ब्रांच ने टीम का गठन कर बताई जगह पर पहुंचकर कार को रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने एक सौरभ (25) नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जो रोशनआरा रोड दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने कार की तालशी के दौरान 104 किलोग्राम अवैध पटाखे बरामद किए। 


पूछताछ के दौरान आरोपी सौरभ ने बताया कि आसान लाभ कमाने के लिए उसने हरियाणा के फारुख नगर के खुले बाजार से अवैध पटाखे खरीदे थे। उन्होंने अपनी अर्टिगा कार में 104 किलोग्राम पटाखे लोड कराए। जब वह इन पटाखों को बेचने जा रहा था तो पुलिस टीम ने उसे दिल्ली के क्राउन प्लाजा में रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed