फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two accused of car theft

Delhi: दिल्ली से चोरी कर मेरठ जा रही थी लग्जरी कारें, पुलिस ने दो आरोपियो को किया गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 06:16 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 07 Mar 2023 06:16 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी जयंत कुमार (28) और हुमायूं नगर, जाकिर कालोनी, मेरठ निवासी याहया उर्फ शादाब (24) के रूप में हुई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Police arrested two accused of car theft
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य जिला के एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) एक अंतरराज्जीय वाहन चोरों के गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में वाहन चोर व एक रिसीवर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी जयंत कुमार (28) और हुमायूं नगर, जाकिर कालोनी, मेरठ निवासी याहया उर्फ शादाब (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन लग्जरी कारें, एक स्कूटर व अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी पिछले कुछ समय में 200 से अधिक लग्जरी गाड़ियां चोरी कर मेरठ के नदीम गैंग को भेज चुके हैं। याहया नदीम गैंग का ही रिसीवर है। लग्जरी कार के बदले नदीम गैंग दो लाख रुपये देता था। याहया को एक गाड़ी दिल्ली से मेरठ ले जाने के बाद 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि जिले के एएटीएस को सूचना मिली कि वाहन चोरों का गैंग यूनिटी एंक्लेव, सेक्टर-28, रोहिणी के पास आने वाला है। इन लोगों ने एक खाली प्लाट में चोरी की क्रेटा कार खड़ी की हुई है। सूचना के बाद टीम ने मौके पर जाल बिछा दिया। इस दौरान जैसे ही आरोपी जयंत कार लेने आया, उसे दबोच लिया गया। जांच के दौरान क्रेटा कार बिंदापुर इलाके से चोरी मिली।

आरोपी जयंत ने बताया कि कार उसने अपने साथी प्रमोद नागर के साथ मिलकर चोरी की थी। वह प्रमोद और दीपक नामक युवकों के साथ मिलकर कारें चोरी करते हैं। बाद में इनको मेरठ के नदीम गैंग को बेच दिया जाता है। क्रेटा कार से पुलिस को एक किया-सेल्टोस कार की नंबर प्लटि मिली। उसे इन लोगों ने मोहन गार्डन इलाके से चोरी किया था। जयंत को रिमांड पर लिया गया।

उसने बताया कि नदीम गैंग का रिसीवर याहया कार लेने दिल्ली आने वाला है। जानकारी जुटाने के बाद आरोपी को रोहिणी जेल के पास से दबोच लिया गया। उसके पास से चोरी की एक ब्रेजा कार बरामद हुई। ब्रेजा विजय विहार इलाके से चोरी मिली। याहया की निशानदेही पर एक आई-20 कार व स्कूटर बरामद हुआ। प्रमोद ने स्कूटर चोरी कर याहया को 40 हजार में बेचा था। स्कूटर से पहले रैकी की जाती थी।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जयंत ने बताया कि वह 12वीं कक्षा पास है। पहने वह बाउंसर का काम करता था। लेकिन रुपयों के लालच में वह वाहन चोर बन गया। वहीं मेरठ का रहने वाला याहया सऊदी अरब में चालक की नौकरी करके भारत आया था। इसके बाद आकर वह नदीम गैंग के साथ मिलकर चोरी के वाहनों को दिल्ली से लाने का काम करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed