फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three women in sting operation to catch Bangladeshis

तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार: ट्रांसजेंडर बन कर रही थी गलत काम, दिल्ली पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन में पकड़ा

Sat, 28 Feb 2026 07:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 28 Feb 2026 07:33 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए स्टिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान तीन बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ये ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर लोगों से पैसे मांग रही थीं।

विज्ञापन
Police arrested three women in sting operation to catch Bangladeshis
तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन कर बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान की और तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ट्रांसजेंडर का रूप धारण कर गलत कामों में लिप्त थी। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और फोन में मौजूद दस बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए हैं। पुलिस इन महिलाओं को निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि जिला की विदेशी सेल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सर्विलांस रख रही थी। सर्विलांस के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध महिलाओं को आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास देखा गया, जो लोगों से पैसे मांग रही थी और लोगों को गलत काम करने के लिए उकसा रही थी। 

निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के कुछ अधिकारियों ने 25 फरवरी को एक स्टिंग ऑपरेशन किया। नकली ग्राहक बनकर पुलिस कर्मियों ने उन्हें लालच देकर गैर-कानूनी कामों के लिए पैसे का ऑफर किया। उनके राजी होने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में उन्होंने भारतीय नागरिक होने का दावा किया। लेकिन उनकी संदिग्ध व्यवहार से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने विस्तार से उनके दस्तावेजों की जांच की। जिसमें पता चला कि तीनों महिलाएं बांग्लादेश की रहने वाली हैं। 

इनकी पहचान ढाका बांग्लादेश निवासी रोजिना, लैला खानम और मारूफा खातून के रूप में हुई। इनके पास से पुलिस ने तीन मोबाइल फोन मिले, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप्लीकेशन था। जिसके जरिए वह बांग्लादेश में रहने वाले अपने परिवार वालों से बात कर रही थी। इसके साथ ही इनके फोन में 10 बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान दस्तावेज किए गए।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह करीब छह से सात माह पहले पश्चिम बंगाल के बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में घुसी और फिर एक व्यक्ति की मदद से दिल्ली के आदर्श नगर में रहने लगी। यहां वह ट्रांसजेंडर का भेष धारण कर लोगों से पैसे की मांग करने लगी और उन्हें गलत काम के लिए उकसाने लगी। पुलिस ने तीनों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया। जहां से उन्हें निर्वासित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने तीनों को निर्वासित करने के लिए हिरासत केंद्र में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed