फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three people of snatching gang

Delhi: धूम फिल्म की तर्ज पर झपटमारी करने वाले गिरोह के तीन दबोचे, यूट्यूब-इंस्टा पर वीडियो देखकर ली ट्रेनिंग

Fri, 23 Aug 2024 07:46 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Aug 2024 07:46 AM IST
सार

आरोपियों ने 18 अगस्त को चार घंटे के भीतर 26 मोबाइल झपट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 26 मोबाइल, सोने की दो चेन, चोरी की तीन बाइक और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Police arrested three people of snatching gang
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म धूम और स्पेशल-26 की तर्ज पर झपटमारी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी शाहरुख और आसिफ के अलावा माल के रिसीवर इंदिरापुरी, लक्ष्मी गार्डन, लोनी निवासी रिजवान उर्फ मुल्ला के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों ने 18 अगस्त को चार घंटे के भीतर 26 मोबाइल झपट लिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 26 मोबाइल, सोने की दो चेन, चोरी की तीन बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। शाहरुख के खिलाफ पहले से 23 मामले दर्ज हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने 31 वारदातें सुलझाने का दावा किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ दिनों में इन लोगों ने झपटमारी की 100 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। शाहरुख और आसिफ सुबह केटीएम बाइक पर वारदात करते थे। आरोपी रिजवान के खिलाफ हत्या सहित छह मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि नौ अगस्त को गीता कालोनी में केटीएम सवार दो बदमाशों ने एक महिला से चेन झपट ली थी। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर बाइक नंबर के आधार पर पता चला कि बदमाशों ने चोरी की बाइक से वारदात की है। पुलिस ने करीब 650 सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों के रास्ते की जांच की। इसके बाद पुलिस गांधी नगर, पुश्ता रोड, शास्त्री पार्क, उस्मानपुर, खजूरी खास, सिग्नेचर ब्रिज, संगम विहार होते हुए जगतपुर गांव पहुंची। फिर सात दिनों तक तड़के जांच की गई। इस बीच पुलिस ने 19 अगस्त को शाहरुख और आसिफ को गीता काॅलोनी से दबोच लिया। इसके बाद रिजवान को लोनी से पकड़ा गया। शाहरुख ने बताया कि वह नवंबर 2023 में जेल से बाहर आया और आसिफ से मिलकर वारदात अंजाम देने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम पर वीडियो देखकर ली ट्रेनिंग
महंगे शौक और गर्लफ्रेंड के खर्चे पूरे करने के लिए शाहरुख ने खुद का केटीएम बाइक गैंग (केबीजी गैंग) बनाया। शाहरुख स्पोर्ट्स बाइक चलाने में माहिर है। उसका दावा है कि बाइक पर कोई भी पीछाकर उसे नहीं पकड़ सकता। 

पुलिस के अनुसार, शाहरुख ने सबसे पहले आसिफ को गैंग में शामिल किया। इसके बाद यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम से वीडियो देखकर झपटमारी की ट्रेनिंग ली। वारदात को अंजाम देने की प्रैक्टिस यमुना खादर और शास्त्री पार्क के जंगलों में की गई। आसिफ को झपटमारी के लिए पूरी तरह तैयार करने के बाद 18 अगस्त को एक ही दिन में 26 वारदातों को अंजाम दे दिया गया। शाहरुख ने बताया कि पुलिस से बचने के लिए वह वारदात को अंजाम देने के बाद 10 से 15 दिन के लिए गायब हो जाते थे। 

एक ही दिन में शाहरुख और आसिफ ने दिल्ली के कई जिलों में वारदात को अंजाम दिया। अगले दिन शाहरुख ने एक ही दिन में 56 वारदातें अंजाम देने की साजिश रची। पूछताछ में शाहरुख ने बताया कि नवंबर 2023 में जेल से बाहर आने के बाद उसकी ख्वाहिश खुद का गिरोह बनाने की थी, इसलिए उसने गिरोह तैयार किया। 

वारदात के बाद पुलिस को चकमा देने के लिए बदमाश अलग-अलग रूट से फरार हो जाते थे, ताकि कोई उनकी पहचान न कर सके। इनके निशाने पर सुबह की सैर करने वाले लोग होते थे। सुबह के समय ट्रैफिक भी कम होता था, इससे भागने में भी कोई दिक्कत नहीं होती थी। लूटा गया सारा माल लेकर रिजवान के पास पहुंचते थे। गिरफ्तारी के समय यह 19 अगस्त को रिजवान के पास लोनी ही जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed