{"_id":"68009160ce23eba4fb08ad00","slug":"police-arrested-three-minor-boys-for-robbing-a-shop-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: किराने की दुकान में लूटपाट और हफ्ता वसूली के आरोप में तीन नाबालिग पकड़े गए, चाकू की नोंक पर की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: किराने की दुकान में लूटपाट और हफ्ता वसूली के आरोप में तीन नाबालिग पकड़े गए, चाकू की नोंक पर की वारदात
Thu, 17 Apr 2025 10:58 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 17 Apr 2025 10:58 AM IST
सार
यह घटना 13 अप्रैल को हुई थी जब 14 और 15 साल की उम्र के चार लड़के किराने की दुकान में घुस गए थे। चार लड़कों में से तीन ने पैसों की मांग की और चाकू का भय दिखाकर दुकान से 800 रुपये लूट लिए जबकि चौथा आरोपी बाहर था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में किराने की एक दुकान में चाकू की नोंक पर लूटपाट और हफ्ता वसूली के आरोप में तीन किशोरों को पकड़ा गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना 13 अप्रैल को हुई थी जब 14 और 15 साल की उम्र के चार लड़के किराने की दुकान में घुस गए थे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि चार लड़कों में से तीन ने पैसों की मांग की और चाकू का भय दिखाकर दुकान से 800 रुपये लूट लिए जबकि चौथा आरोपी बाहर था। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से भागने से पहले आरोपियों ने दुकानदारों को कथित तौर पर धमकी दी कि वे हर हफ्ते पैसे वसूलने के लिए आएंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने 14 अप्रैल को मंगोलपुरी के कई स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद तीन नाबालिगों को पकड़ लिया गया।'
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात कबूल की। चौथे आरोपी को पकड़ने और चोरी की गई नकदी बरामद करने के प्रयास जारी हैं।'