फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three criminals in an encounter in Greater Noida

ग्रेनो: सूरजपुर कोतवाली पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से तीन शातिर बदमाश घायल, अवैध हथियार और चोरी का माल बरामद

Mon, 14 Jul 2025 10:16 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Jul 2025 10:16 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाश फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे थे। जवाबी फायरिंग में तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से अवैध तमंचे, 13,500 रुपये नकद और चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Police arrested three criminals in an encounter in Greater Noida
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को कचहरी से मोजर बीयर गोलचक्कर की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की पहचान कानपुर के मोनू पुत्र तुलसी उर्फ श्रीपाल (24 ), गोरखपुर के राजेन्द्र उर्फ लल्लू (26), सिवान बिहार के कमेलश मिश्रा (21) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे, खोखा कारतूस, चोरी के 13,500 रुपये नकद और एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया का कहना है कि पुलिस कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग के रही थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे बाइक पर बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुके और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए रेलवे पुल के नीचे से होकर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


इसमें तीनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बदमाशों के पास से बरामद रुपये के संबंध में पता चला है कि यह ईकोटेक-3 और सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में हाल ही में घटित चार चोरियों से संबंधित हैं। पुलिस घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। तीनों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिन पर पहले से ही दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी मोनू पर गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट समेत करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2018 में कई चोरी और हत्या के प्रयास के मामले, 2021 में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले और हाल ही में 2025 में भी कई घटनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आरोपी राजेन्द्र उर्फ लल्लू के खिलाफ भी विभिन्न थानों में करीब 19 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिनमें चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे शामिल हैं। 2021 में उसने कई घटनाओं को अंजाम दिया था। जबकि 2023 और 2024 में भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए हैं। आरोपी कमेलश मिश्रा पर भी गौतमबुद्धनगर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट सहित करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। बरामद बाइक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है कि इसे कहां से चुराया गया था। यह पहले से किसी वारदात में प्रयुक्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed