{"_id":"67939df6bcb3ed5c9c0a7d81","slug":"police-arrested-three-accused-who-murdered-property-dealer-in-hapur-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: 25 लाख रुपये लिए उधार, प्रॉपर्टी डीलर ने वापस मांगे तो कर दी हत्या; चलती कार में गमछे से घोंटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: 25 लाख रुपये लिए उधार, प्रॉपर्टी डीलर ने वापस मांगे तो कर दी हत्या; चलती कार में गमछे से घोंटा गला
Fri, 24 Jan 2025 07:36 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 24 Jan 2025 07:36 PM IST
सार
हापुड़ जिले में प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार बलवीर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने गमछे से गला घोंटकर बलवीर सिंह की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पारपा निवासी प्रॉपर्टी डीलर और ठेकेदार बलवीर सिंह की हत्या हाइवे-9 पर चलती कार में ही गमछे से की गई थी। पुलिस ने मामले में मुख्य हत्यारोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 25 लाख रुपये हड़पने के लिए विश्वास पात्र ने ही उनकी हत्या की थी। गिरफ्तार कर मृतक का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त मुख्य आरोपी का मोबाइल फोन व उसका सफेद गमछा बरामद किया है।
विज्ञापन
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मृतक प्रॉपर्टी बलवीर के गांव के ही रोहताश से अच्छे संबंध थे। संबंधों के आधार पर उन्होंने आरोपी रोहताश को 25 लाख रुपये भी उधार दे रखे थे, जिनका बलवीर लगातार तकादा कर रहे थे। इसके कारण आरोपी रोहताश परेशान था। आरोपी रोहताश का गुलावठी में ई-रिक्शा का शोरुम भी है। आरोपी रोहताश की ही दुकान पर आरोपी साजिद काम करता है और रोहताश ने साजिद को ई-रिक्शा खरीदकर दिया था, जिसका कोई भी पैसा रोहताश ने इससे नहीं लिया था। आरोपी रोहताश ने साजिद, अपने सगे भाई सोनू व गांव निवासी दोस्त सतीश के साथ मिलकर बलवीर सिंह की हत्या की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
19 जनवरी को बलवीर रोहताश के शोरुम पर भी गए थे। आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर योजनाबद्ध तरीके से कार से अपहरण कर गुलावठी से थाना हाफिजपुर क्षेत्र के सोना पेट्रोल पंप से होते हुए जेएमएस व एटीएमएस स्कूल के पास ही गमछे से गला घोटकर बलवीर ङ्क्षसह की हत्या कर दी थी। घटना के समय बलवीर कार की आगे की सीट पर बैठे थे और उन्हें एहसास भी नहीं था कि आरोपी विश्वासघात कर पीछे से उन्हीं के गमछे से उनकी हत्या कर देंगे। हत्या के बाद शव को गांव नंदपुर रजवाहे की पटरी के पास स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद आरोपी दोबारा गुलावठी पहुंचे थे। आरोपी साजिद ने गुलावठी से मृतक की बाइक व उनकी चादर को ले जाकर ककराना गांव के जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन
बेहद करीबी होने के बाद भी फोन बंद कर बैठा था मुख्य आरोपी रोहताश
एएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी रोहताश के मृतक बलवीर सिंह से बेहद करीबी संबंध थे। मृतक के लापता होने के बाद भी आरोपी रोहताश अपना मोबाइल फोन बंद कर बैठा हुआ था। जबकि गांव व क्षेत्र में मृतक के लापता होने की सूचना आग की तरह फैल गई थी। जबकि आरोपी रोहताश के मृतक के तलाशने व अन्य प्रक्रिया में शामिल न होने की बात गांव व क्षेत्रवासियों के गले नहीं उतर रही थी। पुलिस टीम रोहताश की हर गतिविधियों पर नजरें बनाई हुई थी। पुलिस की सख्त पूछताछ में आरोपी रोहताश ने हत्याकांड का राज खोल दिया। फिलहाल पुलिस सोनू व रोहताश के दोस्त सतीश की तलाश कर रही है।