{"_id":"64ec616e403f40a6a0082434","slug":"police-arrested-three-accused-of-cyber-fraud-in-delhi-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Fraud In Delhi: दोस्त ने ही लगवा दी युवक के खाते में सेंध, साइबर ठगों ने 25 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Fraud In Delhi: दोस्त ने ही लगवा दी युवक के खाते में सेंध, साइबर ठगों ने 25 लाख निकाले
Mon, 28 Aug 2023 02:27 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:27 PM IST
सार
दिल्ली में साइबर ठगों ने पीड़ित के खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले में एक युवक ने अपने दोस्त के साथ दगा करते हुए उसके खाते में सेंध लगवा दी। साइबर ठगों ने पीड़ित के खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए। मामले की शिकायत हुई तो पुलिस ने मामला दर्ज कर इस पूरे खेल से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने मामले में पीड़ित के एक दोस्त समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी ऋतिक पांचाल, जमालपुर, लुधियाना, पंजाब निवासी धीरज कुमार और राहुल पांचाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगे गए रुपयों में से साढ़े आठ लाख रुपयों के अलावा वारदात में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 14 अगस्त को शाहदरा साइबर थाना पुलिस को 25 लाख रुपये ठगे जाने की एक शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
रामनगर शाहदरा निवासी पीड़ित अभिषेक ने बताया कि वह अपने मोबाइल पर मां के बैंक खाते से जुड़ा एप चलाता है। 14 जून को उसने देखा कि एप काम नहीं कर रहा है। उसे लगा कि शायद कोई नेटवर्क की समस्या होगी। इस बीच 15 जून को उसने दोबारा एप खोलकर उस पर सारी जानकारी दोबारा अपलोड की। इसके बाद उसे पता चला कि किसी ने उसकी मां के खाते से 25 लाख रुपये उड़ा लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर जांच की।
विज्ञापन
एक आरोपी राहुल की पहचान कर उसे जमालपुर, लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद धीरज और बाद में पीड़ित अभिषेक के दोस्त ऋतिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में राहुल पांचाल डिप्लोमा इंजीनियर है, जबकि धीरज ग्रेजुएट व ऋतिक ग्रेजुएशन कर रहा है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।