फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three accused in Dr. Paul murder case

डॉ. पॉल मर्डर केस: 24 साल से काम कर रही नौकरानी ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड, नेपाल-हरिद्वार से आए थे हत्यारे

Sun, 12 May 2024 10:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 12 May 2024 10:44 PM IST
सार

जंगपुरा एक्सटेंशन में हुई डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल घरेलू सहायिका समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, अन्य लोग फरार हैं। मेड वसंती ही वारदात की मुख्य मास्टरमाइंड है। 

विज्ञापन
Police arrested three accused in Dr. Paul murder case
आरोपी वसंती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले की निजामुद्दीन थाना पुलिस ने जंगपुरा एक्सटेंशन निवासी बुजुर्ग डॉक्टर योगेश चंद्र पॉल (63) की लूटपाट के लिए हत्या मामले में उनकी घरेलू सहायिका वसंती, आकाश जोशी व रेकी करने वाले हिमांशु जोशी को गिरफ्तार किया है। वसंती की सहेली वर्षा समेत कई आरोपी फरार हैं। नेपाल के तीन आरोपी नेपाल फरार होने में कामयाब हो गए हैं। दिल्ली पुलिस नेपाल पुलिस से बात कर रही है। मेड वसंती ही वारदात की मुख्य मास्टरमाइंड है। पुलिस ने एक आरोपी के घर लूटी गई रकम में 55 हजार रुपये व आरोपी आकाश के हिस्से में आई ज्वेलरी बरामद की है। वसंती की सहेली वर्षा वारदात की दूसरी मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि वारदात वाले दिन दोपहर करीब 1.31 बजे घर में घुसते समय डॉ. योगेश पॉल के पीछे-पीछे दो आरोपी घर में घुस गए थे। इसके बाद एक और घर के अंदर आ गया। इसके बाद ये लोग 3.15 बजे वापस चले गए। पुलिस ने घटनास्थल व आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कुल पांच लोग दिखाई दिए। इसके बाद ये लोग सरायकालेखां चले गए। 
विज्ञापन


इनके हाथों में बैग व पॉलीथिन थीं। करीब पौने पांच या पांच बजे महिला वर्षा भी पीड़ित के घर से निकल जाती है। उन्होंने बताया कि पुलिस तफ्तीश करते हुए सरायकालेखां से पीड़ित के घर वापस पहुंची तो पता लगा कि मृतक बुजुर्ग डाक्टर की घरेलू सहायिका वसंती (62) ही वारदात की मास्टरमाइंड है। वह पीड़ित के घर में 24 वर्षों से काम कर रही थी, लेकिन उसका पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वसंती ने सूचना विश्वरूप सांई को दी
वारदात की मास्टरमाइंड वसंती ने डाक्टर के घर की जानकारी हरिद्वार के बदमाश विश्वरूप सांई को दी। वह जहरखुरानी की वारदातों को अंजाम देता है। उसने साजिश में हरिद्वार के बिला घाट के पंडित हिमांशु जोशी को शामिल किया। हिमांशु ने अपने भाई आकाश जोशी को शामिल किया। विश्वरूप सांई ने नेपाल मूल के तीन लोगों को साजिश में शामिल किया।

पांच मई से रेकी करना शुरू किया
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आकाश व हिमांशु पांच मई को पीडि़त डाक्टर के घर की रेकी करने आए थे। इसके बाद ये वापस चले गए। सात मई को सभी सरायकालेखां आ गए और लाइसेंस होटल में ठहरे और रेकी करते रहे। 10 मई को वारदात करने के बाद सभी दो-दो के ग्रुप में पीड़ित के घर से बाहर निकले। आकाश जोशी और विश्वरूप सांई मोटरसाइकिल से वापस चले गए। वर्षा व एक अन्य आरोपी साथ गए। इसके बाद बाकी आरोपी गए।

तीन आरोपी गिरफ्तार
उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि पुलिस ने आकाश जोशी, मेड वसंती और रेकी करने आए हिमांशु जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता लगा है कि आरोपी तीन से चार लाख रुपये नकद और 10 से 15 तोला ज्वेलरी लूटकर ले गए थे। हालांकि पीडि़त परिवार के सदस्य अभी सदमे में हैं।

वर्षा ने वीडियो कॉल कर डॉक्टर का घर दिखाया था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्षा पीडि़त के घर कुल छह बार गई थी। उसने हर बार वीडियो कॉल कर अन्य आरोपियों को पूरा घर दिखाया था। वीडियो कॉल काफी देर तक की गई थीं।


ऊपर वाले घर की भी रेकी कर ली थी
आरोपी वर्षा, वसंती व अन्य आरोपियों ने डाक्टर के घर के ऊपर पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों को भी रेकी कर ली थी। हालांकि डाक्टर अकेले रहते हैं। इस कारण आरोपियों का दांव डाक्टर पॉल के घर में लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed