फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the miscreant of Delhis Mandawali area

'पाप' से पहले भगवान के दर्शन: मंदिर में ज्यादा माल मिलने की करता था कामना, शातिर को पुलिस ने ऐसे किया काबू

Wed, 28 Dec 2022 09:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Dec 2022 09:20 AM IST
सार

कोर्ट ने उसे करीब पांच वर्ष से भगोड़ा घोषित कर रखा है। इसके बाद से उसने दिल्ली को छोड़कर खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद में रहना शुरू कर दिया। वह वारदात करने दिल्ली आता था।

विज्ञापन
Police arrested the miscreant of Delhis Mandawali area
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली थाने के मंडावली इलाके का घोषित बदमाश राहुल उर्फ रोहित उर्फ मसाला को साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ 37 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पता चला है कि वारदात करने से पहले मंदिर भगवान के दर्शन करने जाता था। वहां वह वारदात में ज्यादा माल मिलने की कामना करता था।

विज्ञापन


कोर्ट ने उसे करीब पांच वर्ष से भगोड़ा घोषित कर रखा है। इसके बाद से उसने दिल्ली को छोड़कर खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद में रहना शुरू कर दिया। वह वारदात करने दिल्ली आता था।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जिले की वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) प्रभारी उमेश यादव की टीम ने फरार भगोड़ा बदमाशों को पकडऩे के लिए अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत इंस्पेक्टर उमेश यादव की देखरेख में हवलदार कृष्ण कुमार व पंकज की टीम ने मंडावली के घोषित हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल को साकेत इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने उसे चितरंजन पार्क थाना इलाके में चोरी के मामले में तीन नवंबर, 2017 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी कई बार जेल जा चुका है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से दूर था और गाजियाबाद से दिल्ली आकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed