फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the crook involved in 78 cases of robbery

Delhi: लूटपाट के 78 मामलों में शामिल बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, अदालत ने किया हुआ था भगोड़ा घोषित

Sun, 28 Aug 2022 10:32 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Aug 2022 10:32 AM IST
सार

पिछले काफी समय से लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल को भी बदमाश की तलाश थी। कई मामलों में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था।

विज्ञापन
Police arrested the crook involved in 78 cases of robbery
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूटपाट के 78 मामलों में शामिल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय उर्फ संजय उर्फ भंवर सिंह (50) के रूप में हुई है। पिछले काफी समय से लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल को भी उसकी तलाश थी। कई मामलों में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था। इसके अलावा उत्तम नगर के एक मामले में अदालत ने उसे भगोड़ा भी घोषित किया हुआ था। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि अमन विहार थाने का घोषित बदमाश और लूटपाट के 78 मामलों में शामिल रहा आरोपी अजय उर्फ संजय बुध विहार अपने घर आने वाला है। सूचना के बाद सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद बुध विहार से उसे दबोच लिया गया। अजय ने पुलिस टीम को देखकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने लूटपाट की कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि महज 17 साल की उम्र में उसने अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। 
विज्ञापन


अजय ने बताया कि वर्ष 2017 में इसने अपने गैंग के साथ मिलकर यूपी के शाहजहांपुर में कारोबारी से चार किलोग्राम सोना लूटा था। इसके अलावा लगातार यह कई ज्वेलर को निशाना बनाकर उनसे जेवरात लूटते रहे। अजय अमन विहार थाने का घोषित बदमाश था। पिछले काफी समय से वह फरार चल रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed