फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the accused who murdered kuldeep for revenge in Aman Vihar

कुलदीप हत्याकांड: पिटाई का बदला लेने के लिए की थी युवक की हत्या

Tue, 14 May 2019 10:39 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Tue, 14 May 2019 10:39 PM IST
सार

- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद
-आरोपी ने बताया कि पार्क में ताश खेलने के दौरान युवक करता था पिटाई
- एक सप्ताह पूर्व गोली मार कर कर दी थी युवक की हत्या  

विज्ञापन
Police arrested the accused who murdered kuldeep for revenge in Aman Vihar
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अमन विहार इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान सेक्टर-20 रोहिणी निवासी संदीप (32) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि पार्क में ताश खेलने के दौरान युवक अक्सर उसकी सबके सामने पिटाई कर देता था। बदला लेने के लिए उसने युवक की हत्या कर दी। आरोपी फैक्टरी में क्लीनर का काम करता है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि गत 7 मई को अमन विहार इलाके में एक युवक को गोली मारे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को सचिन नाम के युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त कुलदीप के साथ जा रहा था। इस दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उसे रोक लिया, जिनमें दो युवक संदीप और चांद थे। संदीप ने कुलदीप के साथ कहासुनी की और फिर उसने कुलदीप के सीने में गोली मार दी। 
विज्ञापन


निरीक्षक ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 11 मई को संदीप के रोहिणी सेक्टर-3 से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया। आरोपी के अन्य सहयोगियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस वापस नहीं लेने पर युवक को जान से मारने की धमकी 
कंझावला इलाके में बदमाशों ने एक युवक को केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस को मौके से एक कारतूस मिला है। पुलिस के अनुसार, हिमांशु डबास सपरिवार लाडपुर में रहता है। गत सोमवार को वह घर में सो रहा था। इस दौरान आवाज होने पर उसकी नींद खुली।


कुछ देर बाद खिड़की पर मोबाइल की लाइट जली, जहां दो युवक खड़े थे। एक युवक ने हिमांशु से कहा कि पिता को केस वापस लेने के लिए कहना। यदि केस वापस नहीं लिया तो दोनों भाइयों की हत्या कर दी जाएगी। हिमांशु वहां से भागकर दूसरे कमरे में चल गया और फिर परिवार वालों को फोन कर बुलाया। उसके परिजन दूसरे घर में रहते हैं। आरोपित धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed