फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the accused who did dirty act with innocent girl

Delhi: दुकानदार ने मासूम के साथ की गंदी हरकत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 10 May 2023 02:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 10 May 2023 02:42 PM IST
सार

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि आरोपी इमामुद्दीन नंद नगरी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ चोरी, लूटपाट, अवैध हथियार व अन्य अपराधों के करीब 18 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police arrested the accused who did dirty act with innocent girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में 12 साल की एक मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मासूम पड़ोस में एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने उसके साथ गंदी हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। डर की वजह से पीड़िता ने परिवार को कुछ नहीं बताया। सोमवार को हिम्मत जुटाकर उसने मां को बताया। बाद में पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई। बाद में छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी इमामुद्दीन को दबोच लिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि आरोपी इमामुद्दीन नंद नगरी थाने का घोषित बदमाश है। इसके खिलाफ चोरी, लूटपाट, अवैध हथियार व अन्य अपराधों के करीब 18 मामले दर्ज हैं। स्पेशल सेल ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद दबोचा था। कुछ दिनों पूर्व ही इमामुद्दीन जेल से बाहर आया था। पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा है। शनिवार शाम के समय वह इमामुद्दीन की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इमामुद्दीन ने उसके साथ गंदी हरकत की। इसके बाद आरोपी ने उसे बुरी तरह धमकाया। वह अपने घर आ गई। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। सोमवार को उसने किसी तरह अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed