मजबूरी ने बनाया अपराधी!: कर्जा हुआ तो श्याम पहुंचा एटीएम में चोरी करने, रंगे हाथों पकड़ा गया
सात-आठ साल पहले आरोपी काम के सिलसिले में दिल्ली आया था। शुरुआत में उसने नोएडा की एक फैक्टरी में नौकरी शुरू की। इसके बाद उसने किस्तों पर एक टैक्सी खरीद ली। वह टैक्सी चलाने लगा। इस बीच उसके पिता को कैंसर हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिता की बीमारी, शादी और टैक्सी खरीदने की वजह से एक व्यक्ति पर कर्जा हो गया। परेशान युवक को एक दिन बस स्टैंड पर एक बैग मिला। उसमें कटर, ब्लेड और दूसरे औजार मिले। बस फिर क्या था आरोपी पुरानी कोंडली, न्यू अशोक नगर के एटीएम में चोरी की नियत से पहुंच गया। लेकिन किसी ने देखकर पुलिस को खबर दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को रंगे हाथों औजारों के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गाजीपुर निवासी श्याम (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एटीएम काटने के लिए लाए गए औजार व अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने बताया कि शनिवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि पुरानी कोंडली इलाके में मौजूद एक्सिस बैंक में एक व्यक्ति चोरी करने का प्रयास कर रहा है। खबर मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंच गई। आरोपी को मौके से दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह मूल रूप से मैनपुरी, यूपी का रहने वाला है।
सात-आठ साल पहले वह काम के सिलसिले में दिल्ली आया था। शुरुआत में उसने नोएडा की एक फैक्टरी में नौकरी शुरू की। इसके बाद उसने किस्तों पर एक टैक्सी खरीद ली। वह टैक्सी चलाने लगा। इस बीच उसके पिता को कैंसर हो गया। उसने टैक्सी बेच दी और पिता का इलाज करवाने लगा।
इधर, परिजनों ने उसकी शादी भी कर दी। श्याम पर मोटा कर्जा हो गया। आठ-नौ लाख रुपये न चुका पाने की वजह से वह परेशान था। 15 दिन पहले उसे मयूर विहार फेज-3 के बस स्टैंड पर एक बैग मिला। उसमें कई औजार के अलावा कटर और ब्लेड भी मौजूद थे। वह इनको घर ले आया। बाद में उसने कर्जा उतारने के लिए एटीएम में चोरी का प्लान बनाया, लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही पकड़ लिया।