फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the accused of killing auto driver

Faridabad: पत्नी-बच्चों के सामने ले ली ऑटो चालक की जान, कार से टकराई तो पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 07:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 11 Feb 2023 07:59 PM IST
सार

आरोपी से पूछताछ में सामने आया बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ जा रहा था। रास्ते में आरोपी की गाड़ी ब्रजकिशोर के ऑटो से टकराई, जिससे गाड़ी पर खरोंच पड़ गई। इस विवेक गाड़ी से नीचे उतरा और खरोंच देखते ही वह ऑटो चालक की पिटाई करने लगा।

विज्ञापन
Police arrested the accused of killing auto driver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने शिव दुर्गा विहार में बृहस्पतिवार रात रोडरेज में ऑटो चालक ब्रजकिशोर (45) की हत्या के आरोप में कार चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शिव दुर्गा विहार निवासी विवेक (27) के रूप में हुई है। आरोपी निजी कंपनी में नौकरी करता है। वारदात के समय विवेक ने अपनी पत्नी और बच्चों के सामने ही ऑटो चालक को इतना मारा कि उसकी जान चली गई। आरोपी को अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी से पूछताछ में सामने आया बृहस्पतिवार रात वह परिवार के साथ जा रहा था। रास्ते में आरोपी की गाड़ी ब्रजकिशोर के ऑटो से टकराई, जिससे गाड़ी पर खरोंच पड़ गई। इस विवेक गाड़ी से नीचे उतरा और खरोंच देखते ही वह ऑटो चालक की पिटाई करने लगा। ब्रजकिशोर के बेहोश होने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। घायल ऑटो चालक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी के कब्जे से गाड़ी बरामद की जाएगी।
विज्ञापन


पत्नी के टोकने पर भी नहीं रुका था आरोपी
वारदात स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपी की पत्नी ने बार-बार टोका, लेकिन वह बिना रुके ऑटो चालक को पीटता रहा। आरोपी टाटा की पंच गाड़ी में सवार था। शिवदुर्गा विहार के बाजार में मोड पर ऑटो निकालते समय साइड से आरोपी की गाड़ी को रगड़ता हुआ निकल गया था। थोड़ा आगे ही ऑटो चालक बृजराज ने ऑटो रोक दिया था। आरोपी गाड़ी के अंदर से ही गाली देता हुआ निकला था। गाड़ी पर खरोंच देखते ही वह आपा खो बैठा और अपनी परिवार के सामने ही ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों ने दयालबाग चौकी के सामने शव रखकर प्रर्दशन भी किया था। शुक्रवार रात ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed