फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested ten accused who stole luxury car by making duplicate keys In Noida

Noida: डुप्लीकेट चाबी बनाकर उड़ा ले जाते थे लग्जरी कार, सरगना समेत गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार; गाड़ियां बरामद

Mon, 22 Jul 2024 03:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोेएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोेएडा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 22 Jul 2024 03:59 PM IST
सार

नोएडा कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 10 कार बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
police arrested ten accused who stole luxury car by making duplicate keys In Noida
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईसीएम (इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट मैनेजमेंट) मशीन को री-प्रोग्राम कर नई कोड जनरेट कर डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह का नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने सरगना समेत इस गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 10 कार बरामद हुई हैं। इनमें नोएडा के सेक्टर 122 से चोरी गई फॉर्च्यूनर भी शामिल है।

विज्ञापन


नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान संभल निवासी खलील, मोनू कुमार, करनाल हरियाणा निवासी सोनू, लुधियाना पंजाब निवासी राजेश कक्कड़, आजमगढ़ निवासी अली शेर उर्फ इमरान और करनाल हरियाणा निवासी प्रमोद के रूप में हुई है। इस गिरोह का सरगना सोनू है, जो आठवीं पास है। सोनू वाहनों के इलेक्ट्रॉनिक लॉक को हैक करने में एक्सपर्ट है और यह लोग की प्रोग्रामिंग पैड ऑनलाइन मंगवा कर ईसीएम को री प्रोग्राम कर लेते थे।
विज्ञापन


इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक चाबी बनाकर वाहनों की चोरी कर लेते थे। पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह ने 200 से अधिक चार पहिया वाहनों की चोरी की है और चोरी के वाहनों को यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से लेकर देश के कई राज्यों में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed