फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested six young man and 12 girl for sex racket in noida

नोएडा के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, लड़के-लड़कियों को ऐसे हाल में देख पुलिस हैरान

Thu, 08 Mar 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 08 Mar 2018 10:15 AM IST
विज्ञापन
police arrested six young man and 12 girl for sex racket in noida
सेक्स रैकेट में पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
स्पा सेंटर पर पुलिस ने छापा मारा, जिस वक्त पुलिस वहां पहुंची युवक और युवतियां ऐसे हाल में थे, कि देखकर पुलिस के आंखें शर्म से झुक गई। पढ़ें पुलिस ने कहां पर मारा छापा।
विज्ञापन

 
नोएडा की प्रमुख मार्केट सेक्टर-18 में स्पा सेंटर और मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है। बुधवार शाम थाना सेक्टर-20 पुलिस ने स्पा सेंटर पर अचानक छापा मारकर 18 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इसमें स्पा की महिला और पुरुष कर्मचारी के साथ ग्राहक भी शामिल हैं। बुधवार शाम को थाना सेक्टर-20 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-18 के जी ब्लॉक में वेदांता स्पा एंड वेलनेस मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने छापा मारकर 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 

police arrested six young man and 12 girl for sex racket in noida
फाइल फोटो
क्षेत्राधिकारी प्रथम पीयूष सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में स्पा की महिला मैनेजर नताशा और सेल्समैन निखिल रोहिल्ला समेत कुल 12 लड़कियां और छह लड़के शामिल हैं। इसमें कर्मचारी और ग्राहक दोनों हैं। 

छापेमारी के दौरान ये लोग स्पा के अंधेरे कमरों में आपत्तिजनक हालत में मिले थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पा का मालिक सरस्वती गार्डन दिल्ली निवासी राजेश वर्मा है। उसकी तलाश जारी है। 

स्पा सेंटर सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक चलता था। प्रतिदिन लगभग 100 ग्राहक यहां आते हैं। गिरफ्तार लड़कियों को प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता था। इन्हें ग्राहक से मिलने वाली रकम का 25 से 35 फीसदी हिस्सा दिया जाता था। इस स्पा सेंटर में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था।  

police arrested six young man and 12 girl for sex racket in noida
फाइल फोटो
मालूम हो कि एक दिन पहले ही सेक्टर-18 के एक मसाज व ब्यूटी पार्लर में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। छात्रा की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने पार्लर की संचालिका और छेड़छाड़ करने वाले पुरुष कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

इससे पहले भी सेक्टर-18 के मसाज पार्लरों पर गैर कानूनी धंधे चलाने के आरोप लगते रहे हैं। पुलिस पहले भी कई बार छापा मारकर गिरफ्तारियां कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed