{"_id":"664deb340f4db3ceed0e2541","slug":"police-arrested-six-arms-smugglers-and-six-buyers-in-bulandshahr-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों का धंधा: बुलंदशहर में छह तस्कर और छह खरीददार गिरफ्तार, अवैध असलहा, कारतूस और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों का धंधा: बुलंदशहर में छह तस्कर और छह खरीददार गिरफ्तार, अवैध असलहा, कारतूस और नकदी बरामद
Wed, 22 May 2024 06:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला, नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला, नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 22 May 2024 06:26 PM IST
सार
बुलंदशहर में पुलिस ने अवैध हथियारों की बिक्री और खरीद फरोख्त करने वाले 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस व नकदी बरामद किया है।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि कब्रिस्तान वाली मस्जिद के पास कुछ लोग हथियारों की बिक्री और खरीद फरोख्त कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। आरोपी पुलिस को देख भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर ही छह तस्करों को पकड़ लिया। इनसे अवैध असलहा, कारतूस व नकदी बरामद हुई। जबकि, निशादेही पर अवैध असलहा खरीदने आए छह अन्य आरोपियों को बदनौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त आदिल खान, साहिल अल्वी निवासी हात्माबाद थाना कोतवाली देहात, मोहम्मद आजम निवासी शमशाद मार्केट लोको कालोनी गली नंबर तीन नई आबादी थाना सिविल लाइन अलीगढ, दानिश, मोनिश निवासीगण ततारपुर थाना कोतवाली नगर, रजी अल्वी निवासी हात्माबाद थाना कोतवाली नगर, मोहम्मद शोएब निवासी ट्रांसफार्मर वाली गली बीसा कालोनी थाना कोतवाली नगर, सतेन्द्र निवासी दोस्तपुर थाना कोतवाली देहात, दीपांशु चौधरी निवासी नीमखेडा थाना कोतवाली देहात, हिमांशू चौधरी निवासी नीमखेडा थाना कोतवाली देहात, नदीम खान निवासी ढकौली थाना अगौता, अजीम अंसारी निवासी हात्माबाद थाना कोतवाली देहात के रूप में हुई।
विज्ञापन
इनके पास से कुल सात पिस्टल 32 बोर, पांच तमंचे 315 बोर, 11,500 रुपये नकद और10 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह खुर्जा नगर क्षेत्र निवासी अभियुक्त बिलाल व रिजवान से कम दामों में अवैध पिस्टल और तमंचे खरीदते थे। साथ ही उन्हें अवैध रूप से दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के जनपद बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ, हापुड़, मेरठ में अधिक दामों पर बिक्री कर तस्करी करते हैं। जिनका उपयोग हत्या, लूट, डकैती और अपहरण जैसे जघन्य अपराधो में किया जाना स्वीकार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन