{"_id":"653d1a026d1d05cf4008ace0","slug":"police-arrested-shopkeeper-selling-banned-firecrackers-in-flour-mill-in-greater-noida-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा चक्की में पटाखा गोदाम: अनाज के बोरों में पुलिस को मिले अनार और फुलझड़ियां, मालिक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा चक्की में पटाखा गोदाम: अनाज के बोरों में पुलिस को मिले अनार और फुलझड़ियां, मालिक को किया गिरफ्तार
Sat, 28 Oct 2023 07:56 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 28 Oct 2023 07:56 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने आटा चक्की में प्रतिबंधित पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी मालिक को गिरफ्तार करते हुए पटाखों से भरे 30 कार्टून और 12 बोरे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बरामद पटाखे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने कैलाशपुर गांव की एक आटा चक्की से शुक्रवार को प्रतिबंधित पटाखों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि चक्की में गेहूं के कट्टे के पीछे पटाखों का गोदाम बनाया हुआ था। आरोपी यहां से पटाखे बेच रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी संचालक राज अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मौके से पटाखों से भरे 30 कार्टून और 12 बोरे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दरोगा दिनेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कैलाशपुर गांव का एक व्यक्ति पटाखे बेचने के लिए निकला है। पुलिस ने मौके पर पहुंची तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के पास से थैले में पटाखे बरामद हुए। पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपी का नाम राज अग्रवाल है और वह आटा चक्की चलाता है। आरोपी ने आटा चक्की में ही पटाखों का गोदाम बना रखा है। यहां से वह ऑर्डर के हिसाब से पटाखे ले जाकर बिक्री करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने आटा चक्की पर पहुंचकर भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा बरामद किया। पुलिस ने कार्टून आदि को खोलकर देखा तो उसमें रॉकेट, फुलझड़ी, अनार आदि रखे हुए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन