{"_id":"66eec94deef9f4c9020b488c","slug":"police-arrested-member-of-gang-running-fake-currency-racket-in-hapur-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोटों का धंधा: पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा, आरोपी बोला- 100 का नोट चलाने पर मिलते हैं 30 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोटों का धंधा: पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को पकड़ा, आरोपी बोला- 100 का नोट चलाने पर मिलते हैं 30 रुपये
Sat, 21 Sep 2024 07:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 21 Sep 2024 07:03 PM IST
सार
हापुड़ जिले में पुलिस ने नकली नोटों का रैकेट चलाने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि बुलंदशहर में रहने वाला जुबेर नकली नोटों का रैकेट चलाता है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नकली नोटों का रैकेट चलाने वाले गिरोह के एक शातिर गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नेटवर्क बुलंदशहर के मास्टरमाइंड से जुड़ा है। मोदीनगर रोड पर सब्जी विक्रेता को आरोपी ने नकली नोट थमाए थे, उसकी सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को पुलिस टीम मोदीनगर रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग कर रही थी। इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे मोहल्ला आदर्श नगर का कुलदीप सब्जी का ठेला लगाता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ देर पहले एक व्यक्ति उसके पास सौ रुपए का नकली नोट लेकर सब्जी खरीदने आया था।
विज्ञापन
नोट पहचानने पर आरोपी वहां से फरार हो गया। सब्जी विक्रेता ने पुलिस को उसकी हुलिया बताया। पुलिस ने उसे दस्तोई रोड से दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से सौ व दो सौ रुपए के दो नकली नोट बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र के मोहल्ला बुंददे खां का अरमान है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बुलंदशहर के मास्टरमाइंड जुबेर के खिलाफ नकली नोटों का धंधा करने के मामले में मेरठ के थाना मुंडाली व इटावा के थाना बसरेहर में मुकदमे भी दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।
100 रुपये का नोट चलाने पर मिलते थे 30 रुपये
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने बताया कि बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र के चमन डेरी के पीछे रहने वाला जुबेर नकली नोटों का रैकेट चलाता है। सौ रुपये का एक नोट चलाने के बदले उसे 30 रुपये दिए जाते हैं। नकली नोटों को वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ठेला पटरी संचालकों या दुकानों पर चला देता है।
हरिद्वार में भी पकड़ा गया है हापुड़ का आरोपी
हरिद्वार के सुमननगर थाना पुलिस ने 2.25 लाख के 500 के नकली नोटों के साथ बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुखराड़ा के अनंतवीर को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी हापुड़ के दस शातिरों को नकली नोटों के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बार भले ही 100 और 200 के एक एक नोट आरोपी से मिले हैं, लेकिन यह नेटवर्क बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर सकता है।
बैंक में जांच कराने पर जाली नोटों की हुई पुष्टि
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी से मिले जाली नोटों को ले जाकर बैंक में जांच कराई गई तो दोनों नोट जाली पाए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जाली नोट की धारा 179 व 180 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई कर रही है।