फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested gangster after encounter in delhi

Delhi: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, हत्या के दो और रॉबरी के एक मामले में वांछित था जाहिद

Fri, 23 Jun 2023 07:34 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 Jun 2023 07:34 PM IST
सार

गिरफ्तार बदमाश मो. जाहिद उर्फ छोटू के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस खूंखार इस अपराधी की हत्या के दो व लूट के एक मामले में उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Police arrested gangster after encounter in delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद पूर्वी दिल्ली के गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश मो. जाहिद उर्फ छोटू के बाएं पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस खूंखार इस अपराधी की हत्या के दो व लूट के एक मामले में उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार इंस्पेक्टर अमित नारा को 22 व 23 जून की रात को सूचना मिली थी कि मुरादाबाद, यूपी निवासी मो. जाहिद उर्फ छोटू जोकि भजनपुरा व वेलकम इलाके में हत्या के मामलों में वांछित है, वह पेपर मार्केट, गाजीपुर में अपने साथी से मिलने किसी वारदात के लिए आएगा। एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर अमित नारा व इंस्पेक्टर विनोद बडौला की टीम ने पेपर मार्केट, गाजीपुर में शिव मंदिर के पीछे घेराबंदी की। 

विज्ञापन


बदमाश मो. जाहिद रात करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर यहां पहुंचा। इंस्पेक्टर अमित नारा ने उसे सरेंडर करने को कहा। आरोपी ने सरेंडर करने की बजाय पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई। एक गोली बदमाश के बाएं पैर में लगी है। उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया है। स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मो. जाहिद के खिलाफ हत्या, रॉबरी, चोरी, जबरन उगाही व आर्म्स एक्स के 15 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसके पास से पिस्टल, दो कारतूस व एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


गांव भीकनपुर, मुरादाबाद यूपी निवासी मोहम्मद जाहिद ने 8वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इसके बाद, वह अपने पिता के कालीन व्यवसाय में शामिल हो गया। कम उम्र में ही वह अपने गांव के एक अन्य अपराधी समरपाल से प्रभावित हो गया और उसके साथ अपराध करने लगा। बाद में वह विजय लांबा गिरोह में शामिल हो गया और अब वह खतरनाक हाशिम बाबा गिरोह का प्रमुख सदस्य है।


आरोपी इन वारदातों में वांछित था-

मो. जाहिद ने साथी हाशिम उर्फ बाबा, अमन उर्फ शौकत, गुड्डू और सचिन उर्फ गोली ने स्वतंत्र पत्रकार हैदर की 28 मई को हत्या कर दी थी। हाशिम उर्फ बाबा का संदेह था कि हैदर विरोधी गिरोह नासिर गिरोह के कहने पर उसे बदमाश कर रहा है। इन्होंने विरोध गिरोह शहनवाज उर्फ शानू गिरोह के सदस्य रहमत अली की नौ जुलाई, 20 को हत्या कर दी थी। इन्होंने रिधा मेटल कंपनी के कर्मचारी से सदर बाजार इलाके में 10 मई, 23 को 55 लाख रुपये लूट लिए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed