फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested four accused in murder of builder in Jamia Nagar

जामिया नगर में बिल्डर की हत्या का मामला: दो मंजिलों पर कब्जा करने के लिए महिला ने रची थी साजिश, चार गिरफ्तार

Wed, 24 Aug 2022 08:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 24 Aug 2022 08:51 AM IST
सार

आमिर की बहन जोगाबाई में स्थित बिल्डर वासिफ की इमारत में तीसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। उसने तीसरी मंजिल पर कब्जा कर रखा था। बिल्डर ने उसे पूरी इमारत का रखरखाव का जिम्मा दे रखा था। वह इमारत में दूसरी मंजिल पर कब्जा करना चाहती थी।

विज्ञापन
Police arrested four accused in murder of builder in Jamia Nagar
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने जामिया नगर में बिल्डर वासिफ सत्तार गाजी(40) की हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा ने महिला नाहिद अब्बसी समेत दो शार्पशूटर मो. आजिम उर्फ सुल्तान आजिम (40) और अरमान (18) को व चौथे आरोपी आमिर को स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


महिला नाहिद अब्बासी बिल्डर के दो मकानों पर कब्जा करना चहाती थी, इसलिए उसने अपने भाई आमिर के जरिए शार्प शूटरों से बिल्डर की हत्या करवा दी। गिरफ्तार शार्प शूटर पूर्वी दिल्ली के अब्दुल नासिर गिरोह के सदस्य हैं। नाहिद को बिल्डर की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से देशी कट्टा, पिस्टल व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जामिया नगर निवासी बिल्डर वासिफ की मूसा मस्जिद, जामिया नगर के पास तीन हथियारबंद बदमाशों ने 14 अगस्त की शाम 5.45 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगी व मुध विहार इलाके से चोरी की गई स्कूटी पर आए थे। जामिया नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। 20 अगस्त को मामले की जांच अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर राजीव बमल की देखरेख में एसआई मनोज व एसआई श्याम बिहारी को सौंप दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता लगा कि बिल्डर की हत्या प्रोफेशनल बदमाशों ने की है। जांच के दौरान एएसआई मो. तालिम को सूचना मिली थी कि करीब तीन-चार महीने जेल से बाहर आए गैंगस्टर सुल्तान आजिम ने बिल्डर की हत्या की है। इंस्पेक्टर राजीव बमल की टीम ने सराय कालेखां के पास घेराबंदी कर 20 अगस्त को वेलकम निवासी सुल्तान आजिम को गिरफ्तार कर लिया। इससे पूछताछ के बाद इसके साथी अरमान को 21 अगस्त को जामिया नगर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद नाहिद अब्बासी को गिरफ्तार कर लिया। स्पेशल सेल ने ही मुख्य साजिशकर्ता आमिर को सरायकालेखां से 20 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

सुल्तान आजिम ने बताया कि वह तीन महीने पहले जेल से बाहर आया था। वह नासिर गिरोह का शार्प शूटर है। बटला हाउस में रहने वाला आमिर और शाहीनबाग में रहने वाला आतिफ जमाल उसके दोस्त हैं। आमिर की बहन जोगाबाई में स्थित बिल्डर वासिफ की इमारत में तीसरी मंजिल पर किराए पर रहती थी। उसने तीसरी मंजिल पर कब्जा कर रखा था। बिल्डर ने उसे पूरी इमारत का रखरखाव का जिम्मा दे रखा था। वह इमारत में दूसरी मंजिल पर कब्जा करना चाहती थी। उसने अपने भाई आमिर के साथ बिल्डर की हत्या की साजिश रची और सुल्तान आजिम को हत्या करने के लिए कहा। इनको लगा की बिल्डर के आगे-पीछे कोई नहीं है। उसके बुजुर्ग माता-पिता है। एक बहन विदेश में रहती है। ऐसे में वह आसानी से कब्जा कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed