फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested four accused in case of murder when scooter touched a jeep in Delhi

Delhi: जीप से स्कूटी टच होने पर बिगड़ी बात, कई लोगों ने मिलकर दो युवकों पर बोला हमला; एक की मौत और एक घायल

Sat, 17 Aug 2024 07:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 17 Aug 2024 07:19 PM IST
सार

दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में जीप से स्कूटी टच होने पर एक युवक का कत्ल कर दिया गया, जबकि दूसरे को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Police arrested four accused in case of murder when scooter touched a jeep in Delhi
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के प्रसाद नगर इलाके में महज जीप से स्कूटी टच होने पर एक युवक का कत्ल कर दिया गया, जबकि दूसरे को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। मृतक की शिनाख्त धर्मेंद्र उर्फ मोनू (22) के रूप में हुई है। हमले में घायल मोनू के दोस्त विमल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने विमल प्रकाश का बयान लेकर मुख्य आरोपी समेत चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान जुगनू, अमित, विक्की और करन के रूप में हुई है। लड़कों को दोनों ग्रुप एक ही एरिया के रहने वाले हैं और दोनों पहले से एक दूसरे को जानते भी हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर बाकी आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र उर्फ मोनू परिवार के साथ बापा नगर एरिया में रहता था। इसके परिवार में पिता सतीश कुमार व अन्य सदस्य हैं। मोनू फिलहाल बेरोजगार था। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। 15 अगस्त, बृहस्पतिवार रात को मोनू का दोस्त नीरज अपनी जीप से एरिया में घूम रहा था। इस बीच सामने से जुगनू नामका युवक अपनी स्कूटी से गुजर रहा था। जीप स्कूटी से टच हो गई। इस बात पर जुगनू आग बबूला हो गया। उसने नीरज से झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस बात पर जुगनू ने नीरज को देखने के लिए कहा। बात बढ़ती देखकर नीरज ने कॉल कर अपने दोस्त विमल प्रकाश और मोनू को बुला लिया।
विज्ञापन


दोनों के मौके पर पहुंचने से पहले जुगनू वहां से चला गया। दोनों समझाने पर नीरज जुगनू से समझौता करने के लिए तैयार हुआ, वह उससे बातचीत के लिए उसके घर पहुंचा, लेकिन जुगनू वहां नहीं मिला। बाद में नीरज, मोनू और विमल एक चप्पल की फैक्टरी में पार्टी करने पहुंच गए। इस बीच जुगनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन पर हमला कर दिया। नीरज को मौके से जान बचाकर भागने में कामयाब हो गया जुगनू व उसके दोस्तों ने विमल व मोनू को घेरकर चाकू मारे। बाद में सभी फरार हो गए। अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान मोनू की मौत हो गई, जबकि विमल का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने उसका बयान लेकर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed