फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested four accused in case of murder of a youth in Delhi

शिकार की तलाश में घूम रहे थे हैवान: चाकू से युवक पर किए थे 25 से अधिक वार, मौत हुए फरार; पुलिस ने चार को दबोचा

Sun, 25 Feb 2024 07:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 25 Feb 2024 07:50 PM IST
सार

दिल्ली में पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, लैपटॉप बैग, दो एटीएम और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। 
 

विज्ञापन
police arrested four accused in case of murder of a youth in Delhi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में लूटपाट के दौरान युवक नरेंद्र (32) की चाकू के 25 से अधिक वारकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में नाबालिग समेत चार आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित कुमार (20), हर्ष कुमार उर्फ घोड़ा (20), हिमांशु (18) और 16 साल के नाबालिग के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि सभी नशे की हालत में शिकार की तलाश में घूम रहे थे। इस बीच इनको नरेंद्र और उसका दोस्त राहुल आते दिखे। आरोपियों ने दोनों को काबू करने का प्रयास किया तो राहुल वहां से भाग गया। चारों ने नरेंद्र को पकड़ लिया। लूटपाट के दौरान विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल, लैपटॉप बैग, दो एटीएम और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से सभी आरोपियों की पहचान कर उनको पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से दबोचा गया। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि नरेंद्र अपने परिवार के साथ इंदिरा गली, मंडावली में रहता था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह घर से किसी काम से दोस्त राहुल के साथ निकला। दोनों डीडीए पार्क, सीएनजी गैस स्टेशन आईपी एक्सटेंशन पहुंचे। यहां सूनसान जगह पर चारों आरोपियों ने नरेंद्र व राहुल को घेर लिया। राहुल वहां से भाग गया जबकि नरेंद्र की इन लोगों ने हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनको दबोच लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नरेंद्र के परिवार में पिता महाराम चौधरी, मां प्रेमवती देवी, दो भाई, तीन बहनों के अलावा पत्नी नेहा व तीन साल की बेटी यशिका और डेढ़ साल का बेटा मिवान है। नरेंद्र ने बीएससी करने के बाद गुजरात की एक यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था। पहले वह एक एमएनसी में नौकरी कर रहा था, लेकिन किसी वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी। फिलहाल उसने कई जगह इंटरव्यू दिए भी थे। इस बीच दो दिन पहले उसने कुछ समय के लिए रैपिडो टैक्सी बाइक में नौकरी शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed