फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested five miscreants who were planning a robbery In transport area of Faridabad

जो गाड़ी आए लूट लो: 'वसीम बैट्री जलाकर कार रोकेगा, रुकते ही हमला करेंगे', साजिश रचते बदमाशों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 16 Mar 2023 08:30 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 16 Mar 2023 08:30 PM IST
सार

सड़क किनारे हलचल का अहसास होने पर एक पुलिसकर्मी चुपचाप आरोपियों के पास अंधेरे में पेड़ के पीछे जा छिपा। जहां उसने आरोपियों की पूरी साजिश सुन ली। पुलिस ने आरोपियों से दो बाइक और हथियार बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Police arrested five miscreants who were planning a robbery In transport area of Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-58 झाड़सेंतली के पास लूट की साजिश रचते पांच बदमाशों को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की लूट की साजिश को एक पुलिसकर्मी सुन रहा था। बदमाश कह रहा था कि जो आए उसकी कार को लूट लो। क्राइम टीम ने आरोपियों से दो बाइक और हथियार बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ में वाहन चोरी और लूट की वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 प्रभारी सुंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम 58 इलाके में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि कुछ युवक संदिग्ध हालत में सुनसान जगह पर बैठे हुए हैं। टीम ने गाड़ी की लाइट बंद कर धीरे-धीरे इलाके में खोज शुरू की। सड़क किनारे हलचल का अहसास होने पर एक पुलिसकर्मी चुपचाप आरोपियों के पास अंधेरे में पेड़ के पीछे जा छिपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां उसने सुना कि पांच युवक आने-जाने वाली गाड़ियों को लूटने की योजना बना रहे थे। एक ने कहा जो भी कार इधर आएगी, उसके चालक को वसीम बैट्री जलाकर रूकवाएगा, कार के रूकते ही सभी हमला कर देंगे। हथियार दिखाकर चालक को पिछली सीट पर बिठा देंगे। इसके बाद वसीम गाड़ी चलाएगा और चालक को सुनसान जगह ले जाकर फेंक देंगे। गाड़ी बेचने के बाद जो पैसा आएगा, उसे बांट लेंगे।

विज्ञापन

पुलिसकर्मी ने पहले से तैयार टीम को इशारा दिया और आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान आली मेव मेवात निवासी नफीस उर्फ पोला, वसीम उर्फ भूले, सहकुल उर्फ लटकू, बिलाल उर्फ बिल्ला और असलान के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से एक तमंचा, एक चाकू, दो सरिया, एक बैट्री व दो बाइक बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed