फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested five accused for stealing luxury cars with duplicate keys In Noida

Noida: डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी कारों की करते थे चोरी, 100 से अधिक गाड़ियां कीं पार; सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 01 Aug 2024 04:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 01 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह का नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-24 और सीआरटी की टीम ने सरगना समेत इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
police arrested five accused for stealing luxury cars with duplicate keys In Noida
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईसीएम (इलेक्ट्रॉनिक कंटेंट मैनेजमेंट) मशीन को री प्रोग्राम कर नया कोड जनरेट कर डुप्लीकेट चाबी से लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले एक गिरोह का नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-24 और सीआरटी की टीम ने सरगना समेत इस गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की 17 कार बरामद हुई हैं। 

विज्ञापन


नोएडा के डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान संत कबीर नगर निवासी अब्बास उर्फ इकराम, मथुरा निवासी कप्तान उर्फ भूरा, मेरठ निवासी आरिफ, आसिफ और राजस्थान निवासी अब्दुल रज्जाक शामिल है। इस गिरोह के बदमाश दिल्ली उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश से लेकर अन्य राज्यों में सक्रिय हैं और अंतरराज्यीय वाहन चोर हैं।
विज्ञापन


ये लोग की प्रोग्रामिंग पैड ऑनलाइन मंगवा कर ईसीएम को री प्रोग्राम कर लेते थे। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक चाबी बनाकर वाहनों की चोरी कर लेते थे। पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह ने 100 से अधिक चार पहिया वाहनों की चोरी की है और चोरी के वाहनों को यूपी के अलावा दिल्ली हरियाणा पंजाब राजस्थान से लेकर देश के कई राज्यों में बेच देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed