{"_id":"6612afad1cb45483e303d445","slug":"police-arrested-criminal-who-murdered-former-sarpanch-sunil-dahiya-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: सुनील दहिया की हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद; हरियाणा पुलिस ने रखा था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: सुनील दहिया की हत्या करने वाला बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद; हरियाणा पुलिस ने रखा था इनाम
Sun, 07 Apr 2024 08:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:08 PM IST
सार
दिल्ली की बाहरी जिला पुलिस ने पूर्व सरपंच सुनील दहिया की हत्या करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। हरियाणा पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी जिला पुलिस ने सोनीपत के नाहरी गांव के पूर्व सरपंच सुनील दहिया की हत्या करने वाले बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नजफगढ़ निवासी राहुल मलिक के रूप में हुई है। हरियाणा पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी पर पहले से हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त जिम्मी चिरम ने बताया कि बाहरी जिला स्पेशल स्टाफ बदमाशों पर निगरानी रख रही थी। पांच अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के मामले में शामिल एक बदमाश हथियार लेकर पीतमपुरा गांव आने वाला है। सूचना को पुख्ता करने के बाद एसआई संदीप श्योराण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने गांव के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नाहरी गांव, सोनीपत (हरियाणा) के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में वांछित है। थाना कुंडली में उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। जांच में पता चला कि हरियाणा पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। 2018 में आरोपी के खिलाफ द्वारका नार्थ थाने में हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनों ही मामलों में जमानत पर हैं। उसके खिलाफ रानीबाग थाने में भी शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन