फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested agent and passenger with fake visa

Delhi: 11 लाख लेकर नीदरलैंड का दे दिया फर्जी वीजा, एजेंट यात्री के साथ गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 12:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 12 Mar 2025 12:12 PM IST
सार

नींदरलैंड का फर्जी वीजा बनाने वाले आरोपी एजेंट कुलदीप शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने फतेहाबाद, हरियाणा निवासी संदीप कुमार (40) पुत्र राजेंद्र का फर्जी वीजा बना दिया था। संदीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Police arrested agent and passenger with fake visa
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट जिला पुलिस ने यात्री का नींदरलैंड का फर्जी वीजा बनाने वाले आरोपी एजेंट कुलदीप शर्मा को गिरफ्तार किया है। उसने 11 लाख रुपये लेकर फतेहाबाद, हरियाणा निवासी संदीप कुमार (40) पुत्र राजेंद्र का फर्जी वीजा बना दिया था। कागजातों की जांच के दौरान पीड़ित यात्री संदीप कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसे इरादा इस्तांबुल के रास्ते नीदरलैंड भेजा जा रहा था। पुलिस को शुरूआती जांच में पता लगा है कि आरोपी कुलदीप शर्मा काफी लोगों के फर्जी वीजा-पासपोर्ट बना चुका है। एजेंट से पास से एक फर्जी स्टाम्प बरामद की गई है।

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि फतेहाबाद, हरियाणा निवासी संदीप कुमार पुत्र राजेंद्र 4-5 मार्च की मध्य रात्रि को भारतीय पासपोर्ट के साथ इस्तांबुल जाने के लिए आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा। यात्रा दस्तावेजों की जांच के दौरान, उसके पासपोर्ट में एक नकली शेंगेन वीजा चिपका हुआ पाया गया। इसके बाद मामला दर्ज कर यात्री संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। यात्री ने पूछताछ में बताया कि उसके कुछ रिश्तेदार नीदरलैंड में है और वह वहां अच्छा पैसा कमा रहे हैं। उसने भी बेहतर आजीविका और जल्दी पैसा कमाने के लिए वहां जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


वह राज प्रकाश के माध्यम से कुलदीप शर्मा नामक एक एजेंट के संपर्क में आया। एजेंट कुलदीप ने उसे 11 लाख रुपये के बदले इस्तांबुल के माध्यम से नीदरलैंड की यात्रा की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया और उसे फर्जी वीजा दे दिया। आईजीआई थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुशील गोयल की टीम मामले की जांच कर रही थी। पंजाब में एजेंट कुलदीप के संभावित ठिकानों पर कई छापे मारे गए। काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपी एजेंट रामपुरा, बठिंडा, पंजाब निवासी कुलदीप शर्मा (36) पुत्र कृष्ण कुमार को बठिंडा, पंजाब में उसके एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक खातों की डिटेल खंगाली जा रही है
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि कुलदीप शर्मा साल 2021 में वह कुछ एजेंटों के संपर्क में आया, जो विदेश भेजने और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगते थे। अन्य एजेंटों की संलिप्तता का पता लगाने, आरोपी व्यक्ति के बैंक खातों की जांच की जा रही है। साथ ही इसी तरह की अन्य शिकायतों/मामलों में उसकी संभावित संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है। मामले में शामिल एजेंटों की कड़ी को खत्म करने के प्रयास के साथ जांच जारी है।


पुलिस ने दी सलाह
आईजीआई एयरपोर्ट जिला पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह अपने यात्रा दस्तावेज केवल अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही प्राप्त करें। विदेश यात्रा के लिए सस्ती दरों की पेशकश करने वाले धोखेबाज एजेंटों से सावधान रहें। कानूनी जटिलताओं और यात्रा व्यवधानों से बचने के लिए एजेंसियों की प्रामाणिकता सुनिश्चित करें और सभी दस्तावेजों को सत्यापित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed