फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested accused who murdered friend for money in Delhi

दोस्त ने दोस्त को मारा: एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे दोनों, जीटी रोड पर गुजारते थे रात; रुपये के लिए की हत्या

Sat, 13 Apr 2024 06:32 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 13 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

दिल्ली में हुई व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रुपये के लेनदेन को लेकर दोस्त ने ही हत्या कर दी थी। दोनों नशे के आदी थे। हत्या करने के बाद शव को कंटनेर में डालकर आरोपी फररा हो गया था।
 

विज्ञापन
Police arrested accused who murdered friend for money in Delhi
Crime - फोटो : istock

विस्तार

भलस्वा डेयरी इलाके में कंटेनर में मिले शव के रहस्य को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक की शिनाख्त केजरीवाल (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त विरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों नशे के आदी थे और इनके बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था। दोनों फुटपाथ पर ही सोते थे। दोस्त की हत्या करने के बाद से आरोपी फरार हो गया था। सीसीटीवी कैमरे के जरिए पुलिस को आरोपी का सुराग मिला।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव पिपरिया कप्तान, लखीमपुर खीरी यूपी निवासी विरेंद्र उर्फ कालिया के रूप में हुई है। 27 मार्च को भलस्वा डेयरी पुलिस को जीटी करनाल रोड पर स्थित कैप्टन विक्रम बत्रा चौक (मुकरबा चौक) की ओर खड़े एक कंटेनर में रेत में दबा एक शव होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर के अंदर लगभग 40-45 साल के अज्ञात पुरुष का रेत में दबा शव को बरामद किया। शव क्षत-विक्षत हालत में था। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाकर हत्या और साक्ष्य छुपाने का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जिला के स्पेशल स्टाफ प्रभारी पवन यादव को मामले की जांच सौंपी गई। कई टीम बनाकर पुलिस मृतक और आरोपी की पहचान करने में जुट गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में कंटेनर में दो लोग घुसते हुए देखे गए, लेकिन केवल एक व्यक्ति को बाहर निकला। उस व्यक्ति के भागने के दिशा में पुलिस ने 50-60 कैमरों की फुटेज की जांच की। स्थानीय स्तर पर जांच में मृतक की पहचान केजरीवाल और आरोपी की विरेंद्र उर्फ कालिया उर्फ वेस्ट इंडीज के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि दोनों नशे के आदी थे। साथ ही पता चला कि दोनों जीटी करनाल रोड के फुटपाथ पर सोते थे। पुलिस ने आरोपी की जमुना बाजार, कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन सहित दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों जांच की। 11 अप्रैल को एएसआई नरेश को आरोपी के जीटी करनाल बाईपास के पास आने की जानकारी मिली, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया। 


आरोपी ने बताया कि 2010 में वह लखीमपुर खीरी से दिल्ली आया था। वह कबाड़ी का काम करने लगा, लेकिन वह कमाई से संतुष्ट नहीं था और बुरी संगत में पड़ गया। नशे के लिए वह अपराध करने लगा। उसने बताया कि उसका मृतक केजरीवाल से पैसों को लेकर विवाद था, जिसकी वजह से उसने लात घूसों, पत्थरों और लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed