फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested accused who kidnapped and misdeed a six-year-old child in Govindpuri Delhi

Delhi: गोविंदपुरी में छह साल के बच्चे के साथ बर्बरता, अपहरण के बाद किया दुराचार; हंगामे के बाद आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Sep 2024 08:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 04 Sep 2024 08:55 PM IST
सार

दिल्ली के गोविंदपुरी थाना इलाके में छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसके साथ दुराचार तकने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया था। इसके बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी। 

विज्ञापन
police arrested accused who kidnapped and misdeed a six-year-old child in Govindpuri Delhi
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना इलाके में छह वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसके साथ दुराचार होने का मामला सामने आया है। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मंगलवार रात को गोविंदपुरी थाने के सामने जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने श्रीलाल चौक पर ट्रैफिक जाम कर दिया और नारेबाजी करते रहे। इसमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। कुछ राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग भीड़ के साथ मिलकर नारेबाजी करवाते रहे। मामला बढ़ता देख कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी बलराम दास (35) को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को माहौल तनावपूर्ण पर पूरी तरह शांत था।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि एक सितंबर को पीड़ित मां के बयान पर उसके छह साल के बच्चे के अपहरण को लेकर गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद गोविंदपुरी थानाध्यक्ष राजेश कुमार की टीम ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ एक सितंबर को दोपहर 12:30 बजे बच्चों को ढूंढ लिया और उसे गोविंदपुरी थाने लाया गया। एम्स अस्पताल में बच्चे का मेडिकल जांच करवाई गई। उसी दिन शाम 4:51 बजे बच्चे का बयान दर्ज किया गया। मेडिकल जांच के बाद बच्चे को लाजपत नगर की बॉय केयर होम भेजा गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस के कार्रवाई के दौरान पीड़ित परिवार हमेशा साथ रहा। उस समय तक पीडि़त परिजनों ने बच्चे के साथ दुराचार होने की कोई शिकायत नहीं दी थी। दो दिन बाद तीन सितंबर को मजिस्ट्रेट के सामने बच्चे का बयान भी दर्ज किया गया। इसी दिन कालकाजी में चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने भी बच्चे का बयान दर्ज करवा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दुराचार की शिकायत की
जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मंगलवार शाम को करीब 7.20 बजे पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली कि बच्चे के साथ दुराचार हुआ है और पुलिस की मदद चाहिए। गोविंदपुरी थानाध्यक्ष टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि बच्चे के परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
गोविंदपुरी थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए आरोपी बलराम दास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीडि़त बच्चे के मोहल्ले में ही रहता है। इसके बाद लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और थाने के सामने काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। गुस्साए लोगों व महिलाओं ने आरोपी व पुलिस टीम पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस टीम काफी मशक्कत के बाद आरोपी को वहां से निकालने में कामयाब हुई।


अपहरण व पॉक्सो में गिरफ्तार किया गया
पुलिस उपायुक्त राजेश देव के अनुसार आरोपी को पॉक्सो व अपहरण की नए कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। इस बीच पुलिस स्टेशन गोविंदपुरी थाने के बाहर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसमें कुछ लोकल राजनीतिक लोगों ने लोगों को उकसाया। इसके बाद जाम लगाया गया। मौके पर एसीपी कालकाजी राकेश कुमार, थानाध्यक्ष ओखला, थानाध्यक्ष कालकाजी एसएस यादव, अमर कॉलोनी कर्मवीर भी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को उस जगह से लोगों को हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed