{"_id":"63fb749487b7912449052663","slug":"police-arrested-a-young-man-who-looted-to-fulfill-drug-addiction-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था लूटपाट, इलाके में घूमते हुए पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नशे की लत को पूरा करने के लिए करता था लूटपाट, इलाके में घूमते हुए पुलिस ने दबोचा
Sun, 26 Feb 2023 08:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 26 Feb 2023 08:32 PM IST
सार
गिरफ्तार बदमाश की पहचान झरौदा कलां गांव निवासी पुनीत के रूप में हुई है। वह वाहनों की चोरी करने के बाद उसपर सवार होकर झपटमारी और लूटपाट को अंजाम देता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे की लत को पूरा करने के लिए लूटपाट करने वाले एक बदमाश को जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश पर पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वाहनों की चोरी करने के बाद उसपर सवार होकर झपटमारी और लूटपाट को अंजाम देता था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक चाकू और बाइक बरामद की है। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक वारदात के बारे में जांच कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश की पहचान झरौदा कलां गांव निवासी पुनीत के रूप में हुई है। सड़क पर होने वाले अपराध पर लगाम लगाने के लिए शनिवार को जहांगीरपुरी थाने में तैनात उप निरीक्षक मेधा लाल अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। बस टर्मिनल के पास उन्होंने एक संदिग्ध बाइक सवार को देखा, जो पुलिसकर्मियों को देखने के बाद बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
जांच करने पर पता चला कि बाइक को बदमाश ने द्वारका नार्थ थाने इलाके से चुराई थी। उसने बताया कि वह लूटपाट करने के लिए इलाके में घूम रहा था। उसने बताया कि वह वाहनों की चोरी करने के बाद उससे लूटपाट करता था और फिर वाहनों को सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो जाता था। जांच में पता चला कि बदमाश नशे का आदी है और लत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने बताया कि बदमाश पर लूटपाट, झपटमारी, चोरी, सेंधमारी और शस्त्र अधिनियम के तहत 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन