फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested a Nigerian citizen on charges of supplying drugs

Delhi Crime: अवैध रूप से रह रहा नाइजीरियाई नागरिक कर रहा था ड्रग्स की सप्लाई, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Sat, 21 Jun 2025 06:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 21 Jun 2025 06:15 PM IST
सार

आरोपी अवैध रूप से दिल्ली में रहता था और इसके कब्जे से पुलिस ने 20.80 ग्राम एमडी एम्फेटामाइन ड्रग बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Police arrested a Nigerian citizen on charges of supplying drugs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

रोहिणी जिले के विजय विहार थाना पुलिस ने ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। नाइजीरिया का रहने वाला आरोपी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी की पहचान एमेका मार्वलस के रूप में हुई है। इसके कब्जे से पुलिस ने 20.80 ग्राम एमडी एम्फेटामाइन ड्रग बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए, रोहिणी जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए निरीक्षक अजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम लगातार मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी। 19 जून को पुलिस को इलाके में एक सप्लायर के आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


छापेमारी टीम ने विजय विहार स्थित छठ घाट पार्क में घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने वहां एक नाइजीरियाई युवक को ग्राहकों का इंतजार करते हुए देखा। पुलिस की मौजूदगी का अहसास होते ही आरोपी वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन हरकत में आई पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 20.80 ग्राम एमडी एम्फेटामाइन ड्रग बरामद हुई। आरोपी की पहचान 31 साल के नाइजीरियाई नागरिक एमेका मार्वलस के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि वह दिल्ली के मालवीय नगर में रहता है। उसके दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि आरोपी का वीजा एक साल पहले ही समाप्त हो चुका था। वह दिल्ली में अवैध रूप से रह रहा था। आरोपी के खिलाफ विजय विहार थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में उसने पिछले चार साल से ड्रग तस्करी और सप्लाई में शामिल होने की बात कबूल की। पुलिस उससे पूछताछ कर बरामद एमडी एम्फेटामाइन ड्रग मुहैया करने वाले की जानकारी हासिल कर रही है। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले से मादक द्रव्य अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed