फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police and paramilitary forces deployed 24 hours in security of corona vaccine storage center in Delhi

दिल्लीः वैक्सीन स्टोरेज केंद्र पर 24 घंटे पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, आम जनता को सेंटरों से रखा जाएगा दूर

Tue, 12 Jan 2021 12:21 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Jan 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police and paramilitary forces deployed 24 hours in security of corona vaccine storage center in Delhi
कोरोना वैक्सीन - फोटो : social media

दिल्ली में वैक्सीन स्टोरेज सेंटर व वैक्सीन लगाने वाले केंद्र से आम जनता व अनाधिकृत लोगों को कई सौ मीटर दूर रखा जाएगा। केंद्र से कुछ दूरी पर एक पट्टी बनाई जाएगी। आम लोग उस पट्टी से आगे नहीं जा सकेंगे। इसके अलावा वैक्सीन स्टोरेज केंद्रों की सुरक्षा में पुलिसकर्मी 24 घंटे तैनात रहेंगे। हालांकि सोमवार शाम तक दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली पुलिस की कोई सूचना नहीं दी गई थी कि वैक्सीन दिल्ली में कैसे और किस रूट से आएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के कोरोना वैक्सीन के लिए बनाए गए नोडल अफसर मुक्तेश चंदर ने बताया कि सभी सेंटरों पर 24 घंटे सुरक्षा रहेगी। दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ अद्र्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। स्टोरेज व वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों से आम जनता के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दिल्ली में वैक्सीन के लिए बनाए गए सभी केंद्रों पर सुरक्षा का रिहर्सल हो गया है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैक्सीन आते ही पुलिस की सुरक्षा इंतजाम और मजबूत हो जाएंगे। वैक्सीन लगाने वाले केंद्रों के पास आम जनता को जाने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


अधिकृत व्यक्ति को ही केंद्र के अंदर जाने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लाने व ले जाने वाले वाहनों के लिए रूट लगाया जाएगा। दिल्ली सरकार से जिस तरह के आदेश मिलेंगे उसी हिसाब से दिल्ली पुलिस अपनी आगे की रणनीति बनाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक केंद्र पर 100 लोगों को लगाया जाएगा टीका
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एक केंद्र पर एक दिन में 100 लोगों को ही टीका लगाया जाएगा या लगाया जा सकता है। जब तक केंद्र में टीका रहेगा तब तक सुरक्षा रहेगी। केन्द्र के चारों तरफ पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।  

दिल्ली सरकार की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है
दिल्ली पुलिस के नोडल अफसर विशेष पुलिस आयुक्त मुक्तेश चंदर ने बताया कि दिल्ली सरकार की ओर से सोमवार शाम तक कोई जानकारी नहीं दी गई थी। न तो ये बताया गया था कि कोरोना वैक्सीन कब दिल्ली आएंगे और कैसे आएंगे। न ही सुरक्षा आदि को लेकर किसी तरह का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। विशेष पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोमवार को ये अफवाह फैल गई कि कंटेनर से वैक्सीन दिल्ली लाए जाएंगे। दिल्ली पुलिस दिल्ली सरकार के आदेशों का इंतजार कर रही है।  

केंद्रों पर सुरक्षा की रिहर्सल हो गई है
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि दक्षिण जिले में कुल 41 सेंटर हैं। केंद्र की क्षमता के हिसाब से सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। वैक्सीन स्टोरेज सेंटरों पर 24 घंटे सुरक्षा होगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा की रिहर्सल कर ली गई है। बाहरी पुलिस बल को भी तैनात किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को बता दिया गया है कि उनकी ड्यूटी किस पाइंट पर रहेगी। 


रोहिणी जिले में 30 केन्द्र हैं
रोहिणी जिला डीसीपी पीके मिश्रा ने बताया कि उनके जिले में कुल 30 केंद्र हैं। इनके जिले में सभी केंद्रों की सुरक्षा के पूरे इंतजाम हो गए हैं। छह जगहों पर वैक्सीन रखा जाएगा, जबकि बाकी केंद्रों पर रखा जाएगा। स्थानीय पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed