{"_id":"1bd90a44670625ef5b07d593c6c470b2","slug":"police-advise-to-auto-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ऑटो चालकों को दी बाज आने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ऑटो चालकों को दी बाज आने की नसीहत
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 03 Nov 2015 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में ऑटो चालकों की मनमानी की शिकायतें आने पर मंगलवार को पुलिस और ऑटो चालकों के बीच एक बैठक हुई। बैठक में पुलिस ने उन्हें यातायात नियमों पर अमल करने की सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन
पुलिस ने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार फ्री डे के दिन ऑटो चालकों की मनमानी और बढ़ जाने की भी शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
बैठक पुलिस उपायुक्त कार्यालय में हुई। इसमें ऑटो चालकों सहित ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) बलबीर सिंह ने की। उन्होंने कहा कि गलत जगह पर पार्किंग करने से आम लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि ऑटो चालकों और यूनियनों को बार-बार हिदायत दी गई है कि वह निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां नहीं बैठाएं। इसके बाद भी ऐसा हो रहा है।
ऑटो चालकों द्वारा सड़क के बीच में यात्रियों को चढ़ाया या उतारा जाता है। इस कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। दुर्घटना होती है। स्टैंड पर ही सवारी उतारें। एक ही लेन में आटो चलाएं।