फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police added section of robbery in Switzerland woman murder case delhi

स्विस महिला हत्याकांड: पुलिस पूछताछ के दौरान हंसता रहा आरोपी, मामले में बढ़ीं धाराएं; मां और बहन अभी भी फरार

Sun, 29 Oct 2023 08:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Oct 2023 08:35 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड की महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने लूट की धारा भी जोड़ दी है। आरोपी गुरप्रीत सिंह हत्या करने के बाद उसका सामान लूटकर ले गया था।
 

विज्ञापन
Police added section of robbery in  Switzerland woman murder case delhi
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली की पश्चिमी जिला पुलिस ने स्विस लीना बर्जर की हत्या के मामले में लूट की धारा भी जोड़ दी है। आरोपी गुरप्रीत सिंह हत्या करने के बाद उसका सामान लूटकर ले गया था। वहीं, आरोपी को लीना की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है। पुलिस का कहना है कि वह हमेशा हंसता दिखाई देता है। उसकी मां और बहन घर से फरार हो गई हैं। हालांकि, दोनों से एक दौर की पूछताछ हो चुकी है। पिता अभी तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ है।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या के बाद गुरप्रीत कैमरा, एप्पल का मोबाइल, लैपटॉप और कैश आदि लूटकर ले गया था। संयुक्त पुलिस आयुक्त विक्रमजीत सिंह की देखरेख में तिलक नगर थाना पुलिस ने अब गुरप्रीत की निशानदेही पर लीना का मोबाइल, लैपटॉप व कैमरा आदि सामान बरामद कर लिया है। सामान की बरामदगी से ये स्पष्ट हो गया कि आरोपी ने लीना से लूटपाट की थी, इसलिए एफआईआर में लूटपाट की धारा जोड़ी गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने लीना को कार की अगली सीट पर बैठा दिया। इसके बाद सरप्राइज देने के लिए लीना के हाथ-पैर चेन से बांध दिए थे। उसने साजिश के तहत लीना की हत्या की।
विज्ञापन


जानबूझकर हत्या के लिए सुनसान जगह चुनी थी
गुरप्रीत ने हत्या करने के लिए जानबूझकर सुनसान जगह चुनी थी। तिलक नगर का निवासी होने के कारण उसे पता था कि कहां सुनसान जगह है। वह सेंट्रो को नाले की तरफ ले गया। यहां पर मकानों के पीछे का इलाका है। आरोपी ने यहीं हत्या की वारदात को आराम से अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूतावास को सौंपी जाएंगी अस्थियां 
लीना की अस्थियां सोमवार को चुनकर स्विस दूतावास को सौंपी जाएंगी। दूतावास अधिकारी इन अस्थियों को पीड़ित परिवार को भेजेंगे।

बरामद सामान
मुंह को ढकने वाला कैमरा, मोबाइल, लैपटॉप, प्लास्टिक का कट्टा, टेप, कार के शीशों पर लगाने वाले सनशेड, लोहे की चेन, ताला, तड़पने के दौरान सीट को नोचकर फाड़ने के निशान आदि।


आयकर अधिकारी नहीं पहुंचे
आरोपी के पास से शुरुआत में करीब दो करोड़ रुपये मिले थे। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग को सूचना दी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविवार दोपहर तक आयकर विभाग के अधिकारी गुरप्रीत से पूछताछ करने नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed