{"_id":"69c6a7be3bbd96afa707664e","slug":"police-action-against-students-at-zakir-hussain-college-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-129768-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जाकिर हुसैन कॉलेज में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जाकिर हुसैन कॉलेज में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का आरोप
विज्ञापन
एसएफआई ने अपने सदस्यों पर धक्का-मुक्की और बल प्रयोग का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज (मॉर्निंग) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस कार्रवाई का मामला सामने आया है। एसएफआई ने आरोप लगाया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने छात्रों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। कॉलेज में युवा कुंभ कार्यक्रम को छात्रों के एक वर्ग ने शैक्षणिक संस्थानों की तटस्थता के खिलाफ बताया और एसएफआई के नेतृत्व में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। संगठन का आरोप है कि इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया और छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश की।
कॉलेज प्रशासन पर उठे सवाल
छात्र संगठन ने कॉलेज प्रशासन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जहां अन्य छात्र समूहों को अकादमिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए परिसर में अनुमति नहीं मिलती, वहीं आरएसएस जैसे संगठनों को कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जा रही है।