फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police accused of beating youth for not giving address in Greater Noida

खाकी पर दाग: पता नहीं बताने पर पुलिस पर युवक को पीटने का आरोप, ग्रामीण बोले- पीड़ित की एक आंख की चली गई रोशनी

Thu, 28 Sep 2023 10:13 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 28 Sep 2023 10:13 PM IST
सार

आरोप है कि दरोगाओं ने उससे मारपीट की। इसके बाद पीड़ित को रात भर थाने में रखा।ग्रामीणों ने एसीपी रमेश चंद पांडे से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
Police accused of beating youth for not giving address in Greater Noida
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ग्रेनो वेस्ट के इटेड़ा गांव में एक आरोपी की तलाश में गई पुलिस टीम ने गांव के दिनेश यादव से पता पूछा। आरोप है कि दिनेश आरोपी का पता नहीं बता पाया तो पुलिसकर्मियों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। इससे दिनेश के आंख के पास चोट आई है। ग्रामीण व परिजन का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से दिनेश के एक आंख की रोशनी चली गई है। किसान संगठन ने मामले में एसीपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

किसान सभा के प्रवक्ता डॉ. रुपेश वर्मा ने बताया कि बुधवार को इटेड़ा गांव के दिनेश यादव अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान दो दरोगा के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस टीम ने दिनेश को अपने पास बुलाकर उस आरोपी का पता पूछा जिसकी तलाश में वे गांव में पहुंचे थे। दिनेश ने आरोपी की जानकारी व पता होने से इनकार किया। इस पर पुलिस टीम भड़क गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगाओं ने उससे मारपीट की। इसके बाद पीड़ित को रात भर थाने में रखा। संगठन बुद्धपाल यादव, गबरी यादव, सुरेश यादव, सचिन भाटी, सतीश यादव, अजय पाल, अंकित यादव, एमपी यादव, राजे यादव, सुरेश यादव आदि ने बिसरख कोतपवाली पहुंचकर एसीपी रमेश चंद पांडे से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed