फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Polonium was not the cause of sunanda's death.

पोलोनियम से नहीं हुई थी सुनंदा की मौत

Wed, 07 Jan 2015 06:03 PM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
Polonium was not the cause of sunanda's death.

जहां हर ओर सुनंदा पुष्कर के मौत की बात पोलोनियम जैसे दुर्लभ जहर से होने की बात हो रही है, वहीं एक नए खुलासे में इस बात से इंकार किया गया है। एम्स के फॉरेंसिक एंड टॉक्सिकोलॉजी विभाग से जुड़े एक डॉक्टर का कहना है कि सुनंदा की मौत की वजह एसीटामीनोफीन यानी पैरासीटामॉल के साथ शराब के सेवन से हुई है।

विज्ञापन


डॉक्टर ने दिल्ली पुलिस को 29 दिसंबर को भेजी गई रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इस रिपोर्ट में डॉक्टरों के एक पैनल ने सुझाया है कि सुनंदा की मौत जहर से जरूर हुई थी। लेकिन किस तरह के जहर से हुई थी यह निश्चित नहीं हुआ है। पोलोनियम का प्रचार मात्र राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन


एम्स के उक्त डॉक्टर के अनुसार सुनंदा के विसरा और टॉक्सीकोलॉजी के रिपोर्ट के अनुसार उसके शरीर से एसीटामीनोफेन, कैफीन, कोटीनाइन और इथाइल एल्कोहल पाया गया है। इस जहर की विषाक्तता शराब के साथ सेवन करने से बढ़ जाती है और इसका इस्तेमाल इंसान के लिए जानलेवा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को भटकाने के लिए विदेश भेजा जा रहा जहर का सैंपल

Polonium was not the cause of sunanda's death.

इन बातों के साथ ही डॉक्टर ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सुनंदा ने पैरासीटामॉल को शराब के साथ निगला था तो उनके शरीर पर कई चोट और इंजेक्शन के कैसे निशान थे? उन्होंने इस पर जोर दिया कि इस बात से बिल्कुल इंकार नहीं किया जा सकता कि सुनंदा को इंजेक्शन के जरिए पैरासीटामॉल की ओवरडोज दी गई थी, जिस वक्त उसने शराब पी रखी थी।

डॉक्टर के मुताबिक यह कदम पूरी तरह से राज‌नीति से प्रेरित है और इसका मकसद जांच को भटकाना है। उन्होंने ये भी कहा कि सुनंदा के मौत की वजह शीशे की तरह साफ है और वह पहले ही रिपोर्ट में लिखी जा चुकी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि देश में मौजूद साइंस लेबोरेट्री किसी भी तरह की जांच के लिए पूर्णतः सक्षम है।

एम्स के डॉक्टर के अनुसार यह जानते हुए भी कि सीएफएसएल की विसरा रिपोर्ट बनावटी है हमें(एम्स के डॉक्टरों को) अपनी रिपोर्ट में उसके कुछ अंश समाहित करने पड़े। बता दें क‌ि विसरा रिपोर्ट में सुनंदा के शरीर के हर अंग को मौत से पहले ठीक बताया गया था, जबकि उसकी मेडिकल हिस्ट्री के अनुसार उसे लुपस नाम की बीमारी थी, जिसमें शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अचानक ही हाइपरएक्टिव हो जाती है।

हालांकि डॉक्टर ने बताया कि फाइनल रिपोर्ट में आई जानकारियां नई नहीं हैं। हमने पुलिस को वही बताया है जो शुरू से बताते रहे हैं। शुरू से ही हम इस बात पर कायम हैं कि सुनंदा की मौत अप्राकृतिक है और जहर के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed