{"_id":"5fa6fd4124c1cf20110fb759","slug":"poisonous-winds-wreak-havoc-in-delhi-ncr-for-third-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन जहरीली हवाओं का कहर, फरीदाबाद सबसे प्रदूषित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन जहरीली हवाओं का कहर, फरीदाबाद सबसे प्रदूषित
Sun, 08 Nov 2020 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद/नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2020 06:49 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में लगातार तीसरे दिन जहरीली हवा से राहत नहीं मिली। आज सवेरे भी दिल्ली में कई स्थानों पर एक्यूआई 400 के पार दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक आनंद विहार, जहांगीर पुरी, पंजाबी बाग और रोहिणी में एक्यूआई क्रमशः 431, 465, 426 और 424 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
कल भी सभी शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के पार रहा। शनिवार को एनसीआर में 442 एक्यूआई के साथ फरीदाबाद सबसे प्रदूषित शहर रहा, जबकि धारुहेड़ा (474) और भिवाड़ी (448) के बाद देश में तीसरे स्थान पर रहा। गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता सूचकांक 439 दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार को 392 था।
विज्ञापन
उधर, राजधानी में आंशिक रूप से सुधार होने के बाद शनिवार को फिर हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। यहां शुक्रवार को एक्यूआई 406 था, जो शनिवार को 427 तक पहुंच गया। प्रदूषण बढ़ने की वजह से दिल्ली के 30 हॉटस्पॉट रेड जोन में आ गए। एक दिन पहले इनकी संख्या 19 थी। सबसे खराब हवा मुंडका क्षेत्र में रही, जहां एक्यूआई 468 रहा। एक दिन पहले यह 421 था।
विज्ञापन
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, पड़ोसी राज्यों हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने की 4,528 घटनाएं दर्ज की गई। प्रदूषण में पराली के धुएं का हिस्सा करीब 32 फीसदी रहा, जबकि एक दिन पहले यह आंकड़ा 21 फीसदी था।
सफर के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवा की गति कम होने की वजह से राजधानी में प्रदूषण बढ़ा है। अगले दो दिनों में भी हवा की रफ्तार और कम हो सकती है। इस वजह से दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा से निजात मिलने की संभावना कम है। हवा में पीएम-10 का स्तर 465 और पीएम-2.5 का स्तर 306 दर्ज किया गया।
एनसीआर के सबसे प्रदूषित शहर
फरीदाबाद 442
गुरुग्राम 439
गाजियाबाद 436
ग्रेटर नोएडा 428
दिल्ली 427
नोएडा 426
देश के सबसे प्रदूषित शहर
धारूहेड़ा 474
भिवाड़ी 448
फरीदाबाद 442
गुरुग्राम 439
गाजियाबाद 436
(एक्यूआई, सीपीसीबी के मुताबिक शाम 4 बजे)