फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   poet Imran Pratapgarhi given Education rupees of Rakabars children

भीड़ हिंसा में मारे गए रकबर के बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी

Wed, 08 Aug 2018 02:35 AM IST
यूनुस अलवी, अमर उजाला, फिरोजपुर झिरक
यूनुस अलवी, अमर उजाला, फिरोजपुर झिरक Updated Wed, 08 Aug 2018 02:35 AM IST
विज्ञापन
poet Imran Pratapgarhi given Education rupees of Rakabars children
रकबर के बच्चों को 50 हजार की आर्थिक मदद - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले खंड के गांव कोलगांव निवासी रकबर उर्फ अकबर की अलवर जिला के रामगढ़ इलाके में कथित गोरक्षकों द्वारा 30 वर्षीय रकबर की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के बाद रकबर के सात बच्चों और उनक पत्नी को सांत्वना देने के लिए मंगलवार को देश के मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी गांव कोलगांव पहुंचे। उनके साथ हाजी अलताफ आली, मकसूद सहित प्रमुख लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन


इमरान प्रतापगढी ने रकबर के परिवार को 50 हजार रुपये को चेक देकर आर्थिक मदद की और रकबर के सभी सातों बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी ली। बता दें कि इमरान प्रतापगढ़ी ने मेवात के जय सिंहपुर निवासी पहलू की 85 वर्षी मां का ताउम्र खर्चा उठा रहे हैं। वहीं उन्होंने उमर मोहम्मद की बच्चों के लिए  मकान बना कर दिया है। 
विज्ञापन


इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि भाजपा सरकार गाय के नाम पर मुसलमानों की हत्या कर जहां इसका राजनैतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। वही मेवात इलाके के दूध कारोबार को टारगेट करने की योजना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज देश में जो कुछ हो रहा है इसके पीछे सरकारों की नियत साफ नजर आती है और हाल ही में एक टीवी चैनल द्वारा मेवात के पहलू हत्या कांड सहित कई मामलों में किए गए स्टिंग ऑपरेशन से साफ जाहिर हो गया है कि गोहत्या के नाम पर मुसलमानों की हत्या करने वालों का सरकार, पुलिस का पूरा संरक्षण प्राप्त है। वहीं इन मामलों में सराकरों की चुप्पी भी शर्मनाक हैं।

प्रतापगढ़ी का आरोप गायों को सरकार खुद मार रही है

poet Imran Pratapgarhi given Education rupees of Rakabars children

प्रतापगढ़ी ने आरोप लगाया कि गायों को सरकार खुद मार रही है और राजनैतिक फायदा उठाने के लिए उनके कथित गोभक्त मुसलमानों को टारगेट कर उनकी हत्या कर रहे हैं। गोशालाओं के नाम के बजट को गायों पर खर्च करने की बजाए इनकी बंदरबांट हो रही है। वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान का जिक्र करते हुए कहा कि  उन्होंने कहा था कि 70 फीसदी गोरक्षों को अपराधी किस्म का बताया था।

उनका कहना है या तो पीएम का वह बयान एक जुमला था या फिर देश के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री की बात नहीं मान रहे हैं जो राजस्थान जैसे इलाके में गोरक्षों के लिए सरकार ने गैरकानूनी गोरक्षक पुलिस चौकी खोल रखी है।

इमरान प्रतापगढ़ी कहा, भाजपा कर रही है साजिश
उन्होंने कहा भाजपा की सरकारें एक साजिश के तहत गोहत्या के नाम पर ये सब खेल कर रही हैं। वहीं उन्होंने मेवात और देश के मुसलमानों से आह्वान किया की वे केवल एक साल के लिए पशुओं का कारोबार बंद कर दें। उसके बाद सरकार की आंखें अपने आप की खुल जाएंगे फिर देखना करोड़ों गाय सड़कों पर होंगी और किसानों की फसलों को बर्बाद करेगी। आज उत्तर प्रदेश में आवारा गाय और नील गायों से किसान बेहद परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed