फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   poem of a delhi police SHO on the ongoing fight with corona pandemic

है वक्ते इंकलाब कोरोना से जंग है ...मुंह पर रखो नकाब कोरोना से जंग है

Thu, 16 Apr 2020 10:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Apr 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
poem of a delhi police SHO on the ongoing fight with corona pandemic
सुहैब अहमद - फोटो : अमर उजाला

‘है वक्ते इंकलाब कोरोना से जंग है, मुंह पर रखो नकाब कोरोना से जंग है।’ कविता के माध्यम से दिल्ली पुलिस ने कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाया है। यह कविता साउथ एवेन्यू थाना प्रभारी सुहैब अहमद फारुकी ने लिखी है। उनकी इस कविता को दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर ऑडियो-वीडियो के साथ शेयर किया है। इसे अब तक हजारों लोग पसंद कर चुके हैं।

विज्ञापन


दिल्ली ही नहीं देशभर में पुलिसकर्मी कोरोना से बचाव की जंग में मोर्चे पर दिन-रात आगे तो हैं ही, मुसीबत में फंसे लोगों की मदद भी खूब कर रहे हैं। इधर, एसएचओ सुहैब अहमद फारुकी को कविताएं लिखने का शौक काफी पहले से है। वे कई मुशायरों में भाग भी ले चुके हैं। 
विज्ञापन


मौजूदा हालात से प्रेरित सुहैब अहमद ने इस बार कोरोना से जंग के लिए कविता लिखी है। इससे लॉकडाउन का पालन करने की सीख तो मिलती ही है, कोरोना से बचाव के उपाय भी सुझाए गए हैं। उनकी कविता लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक करती है। इसकी जमकर तारीफ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कविता कुछ इस तरह से है...

है वक़्ते इंकलाब कोरोना से जंग है,
मुंह पर रखो नक़ाब कोरोना से जंग है।
देंगे उसे जवाब कोरोना से जंग है,
लेना है अब हिसाब कोरोना से जंग है।
घर  बैठिए जनाब कोरोना  से जंग है,
मुफ़लिस हो या नवाब कोरोना से जंग है।
मुंह पर रखो नक़ाब कोरोना से जंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed