फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM said in Children! Mobile is a useful thing...it is not necessary to keep it with you all the time

Ghaziabad : रैपिड रेल में पीएम मोदी बोले- बच्चो ! मोबाइल काम की चीज...पर हर वक्त साथ रखना जरूरी नहीं

Sat, 21 Oct 2023 07:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 07:01 AM IST
सार

पीएम ने बच्चों से पूछा कि आप मोबाइल फोन का कितना इस्तेमाल करते हो। इसके बाद उन्हें नसीहत दी कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। यह काम की चीज है लेकिन हर वक्त अपने साथ इसे रखना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
PM said in  Children! Mobile is a useful thing...it is not necessary to keep it with you all the time
रैपिड रेल में पाठशाला... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रैपिड रेल नमो भारत में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ सफर करते हुए पीएम मोदी ने उनसे बात की तो इसमें मुख्य मुद्दा मोबाइल फोन के ज्यादा इस्तेमाल का रहा। पीएम ने बच्चों से पूछा कि आप मोबाइल फोन का कितना इस्तेमाल करते हो। इसके बाद उन्हें नसीहत दी कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। यह काम की चीज है लेकिन हर वक्त अपने साथ इसे रखना जरूरी नहीं है। घर में रहो तो मोबाइल फोन अपने साथ मत रखो। इसे एक स्थान पर रखो। जब किसी का फोन आए तो वहां जाकर रिसीव करो और फिर वहीं रख दो। 

विज्ञापन


आरकेजीआईटी कॉलेज की बीटेक छात्रा वंशिका जिंदल ने पीएम को बताया कि मैं दिन में छह से सात घंटे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती हूं। पीएम ने कहा, ये तो बहुत ज्यादा है। इस समय को घटाइए। इतना ज्यादा समय मोबाइल पर दोगी तो बाकी चीजें कैसे करोगी। इसी कॉलेज की बीटेक की छात्रा मेघा त्यागी, प्रज्ञा सिंह, कुशाग्र, कनिका और आफिया जावेद ने बताया कि पीएम ने यह भी सलाह दी कि मोबाइल पर जो समय दे रहे हो, उसे घटाकर बचे हुए समय को अपनों के बीच दो। भाई-बहन और दोस्तों के साथ खेलो, मम्मी-पापा से बातें करो।
विज्ञापन


और क्या सुधार चाहते हो
पीएम मोदी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि रैपिड रेल के बारे में आपको पता है कि इसमें कितने समय की बचत होगी। इसके बाद बताया कि जो दूरी चार घंटे में पूरी होती थी, वह एक घंटे में हो जाएगी। इसके बाद छात्र-छात्राओं से पूछा कि ट्रेन में और क्या सुविधा दी जा सकती है या इसमें और क्या सुधार हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसकी एक रिपोर्ट बनाकर पीएम कार्यालय में भेजना, मैं उसे देखूंगा। अच्छा सुझाव हुआ तो उस पर अमल जरूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावक की तरह समझाया
छात्र-छात्राओं के साथ रहे प्रोफेसर बलदेव सिंह ने बताया, पीएम मोदी बेहद आत्मीयता से बात कर रहे थे। बच्चों से उनके सपनों के बारे में पूछ रहे थे। सपनों को पूरा करने के मंत्र दे रहे थे। पीएम ने एक अभिभावक की तरह बात की।

152 की स्पीड से दौड़ी नमो भारत
पीएम मोदी साहिबाबाद रैपिडएक्स स्टेशन पर सुबह 11: 25 बजे पहुंचे। ऑनलाइन टिकट लेकर गेट से प्रवेश किया। 11:30 बजे नमो भारत रेल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दूसरी ट्रेन पर पर खुद सवार हुए और गुलधर तक का सफर करीब चार मिनट में तय किया। फिर वहां से रेल पीएम को लेकर वापस आई। इस दौरान नमो भारत 152 से 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी। पीएम ने क्रू सदस्य कनुप्रिया, शिवानी, कुनाल, रितिक व रेशम से बातचीत की। रेशम ने गाड़ी चलाई।

  • पीएम के स्वागत के लिए ट्रेन में नमो भारत का स्टाफ मौजूद रहा। ट्रेन को रवाना करने से पहले पीएम ने साहिबाबाद स्टेशन पर आधुनिक मशीनों के बारे में जानकारी ली। नमो भारत के भविष्य के प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन किया गया। मेरठ से दिल्ली तक के कॉरिडोर को देखा। 

तीन साल में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा हमारा मेट्रो सिस्टम : हरदीप पुरी
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि देश में मेट्रो का विस्तार तेजी से हो रहा है। हम तीन साल में ही अमेरिका को पीछे छोड़ दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो सिस्टम बन जाएंगे। हमने मेट्रो सेवाएं देने में टोक्यो जैसे शहर की बराबरी की है। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल नमो भारत से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सफर करने का अत्याधुनिक, आरामदायक साधन मिला है। इससे लोगों के जीवन स्तर पर में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो देश के 20 शहरों में चल रही है। इसमें रोज एक करोड़ लोग सफर कर रहे हैं। 2014 के बाद मेट्रो सेवाओं के विस्तार ने तेज गति पकड़ ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed